क्या कभी सोचा है क्यूँ कटा होता है Sim Card का कोना, जानें यहाँ
सिम कार्ड के इस डिज़ाइन का कारण जानें
जानें क्यों कटा होता है सिम कार्ड का कोना
सिम कार्ड को पहचानने में होती थी ये दिक्कत
सिम कार्ड के बिना मोबाइल का कोई उपयोग नहीं होता है। हम अपनी ज़रूरत के अनुसार एक या दो सिम रखते हैं लेकिन आज हम सिम से जुड़ी एक जानकारी बता रहे हैं। आपने देखा होगा कि सिम कार्ड का एक कोना एक ओर से कटा हुआ होता है। क्या अपने कभी सोचा कि सिम कार्ड का यह एक कोना क्यों कटा होता है? आज हम इसी डिज़ाइन के बारे में आपको बता रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel, Vi और Jio के सस्ते प्लान: Rs 39 से लेकर Rs 49 की कीमत में आने वाले बेहद सस्ते प्लांस
सिम कार्ड के इस खास डिज़ाइन का एक कारण है। जब शुरुआती दौर में मोबाइल फोन बाज़ार में आने शुरू हुए तो सिम को फोन से निकालना मुमकिन नहीं था। उस समय आप किसी भी वक्त सिम बदल लें ऐसा मुमकिन नहीं था। पहले आप जिस ऑपरेटर का फोन लेते थे उसी का ही फोन भी इस्तेमाल करना होता था। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio के ये नए 5 रिचार्ज प्लान Vi और Airtel के प्लान्स पर हर तरह से भारी, देखें डिटेल्स
जैसे-जैसे वक्त बदला तकनीक में भी बदलाव हुआ है। ऐसे में फोन बाज़ार में आए जिनमें से सिम को बाहर निकाला और लगाया जा सकता था। हालांकि, तब तक सिम का कोना कटा हुआ नहीं होता था। इसकी वजह से लोग सिम को सही से निकाल नहीं पाते थे और सिम को निकालने में समस्या होती थी। इसे भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान में केवल Rs 1.42 में मिलता है 1GB डाटा, जानें क्या है पूरे बेनिफ़िट
ये है सिम के कटे होने का कारण
जब लोगों ने सिम के डिज़ाइन में बदलाव करने का सोचा तो एक और समस्या पर गौर किया गया जो कि सिम की सीधी और उल्टी साइड को पहचानने में आने वाली परेशानी थी। इस समस्या को दूर करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने सिम को एक कोने से काट दिया। इस से लोगों को ये समझ आ जाता था कि सिम सीधी है या उल्टी। और अहम बात ये कि लोगों को सिम इन्सर्ट करने में भी कोई समस्या नहीं होती थी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F41 पर धमाकेदार ऑफर, केवल Rs 503 की EMI में हो जाएगा फोन आपका, और भी हैं ऑफर...