50 प्रतिशत तक की छूट में मिल रहे 1.5 Ton Smart ACs, लिस्ट में 2026 के लेटेस्ट मॉडल्स
क्या आप चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए एक बढ़िया एसी खरीदने की सोच रहे हैं? तो क्रोमा पर 1.5 टन स्मार्ट एसी मॉडलों पर शानदार ऑफर उपलब्ध हैं। क्रोमा, सैमसंग, ब्लू स्टार, वोल्टास और पैनासॉनिक जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के स्प्लिट एसी अभी डिस्काउंट की कीमतों पर उपलब्ध हैं। आप 50,000 रुपये से कम में 1.5 टन क्षमता वाले एयर कूलर खरीद सकते हैं। ये एयर कूलर न सिर्फ ठंडक देते हैं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स के जरिए बिजली की भी बचत करते हैं। टाटा के क्रोमा प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट उपलब्ध है। आइए इस समर सीजन के बेहतरीन ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।
SurveyCroma 7 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
क्रोमा का यह 7-इन-1 कन्वर्टिबल 1.5 टन क्षमता वाला एसी 3 स्टार रेटेड है. यह एसी इन्वर्टर पर भी चल सकता है और 4-वे ऑटो स्विंग फीचर के साथ आता है. यह 2026 का लेटेस्ट मॉडल है जो कॉपर कंडेंसर भी ऑफर करता है. यह एसी 180 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए सही है. इसमें ऑटो रीस्टार मेमोरी और ऐंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ डस्ट फ़िल्टर भी मिलता है. इसके साथ कंपनी एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी, 10 साल की कंप्रेसर वॉरंटी और 5 साल की PCB वॉरंटी देती है.
अभी यह क्रोमा पर डिस्काउंट के साथ 30,790 रुपये का मिल रहा है. अगर आप अपने पुराने एसी को एक्सचेंज करते हैं तो इस पर 5500 रुपये तक की छूट और मिल सकती है. इस पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है. ख़ास बात यह है कि कंपनी इस मॉडल का फ्री इंस्टॉलेशन दे रही है, यानी सीधे 1800 रुपये की बचत यहां भी हो जाएगी।

VOLTAS 183INV VERTIS CELESTIA MARVEL Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
वोल्टाज का यह एसी भी इन्वर्टर कम्पैटिबल है और 3-स्टार रेटेड है. इसमें हिडन डिस्प्ले दी गई है. साथ ही कॉपर कंडेंसर भी मिलता है. यह भी 180 स्क्वायर फीट तक के कमरों में अच्छा काम करता है. इसका पावर कंज़म्प्शन 918.84 kWh है. इसके अलावा इसे 6 स्टेप्समें एडजस्ट किया जा सकता है। यह बिना शोर के चलता है और फ़िल्टर क्लीन इंडिकेटर भी देता है. इसके साथ कंपनी एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी दे रही है।
इसे क्रोमा की वेबसाइट से लगभग 47% की छूट के साथ 34,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ 4500 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक ऑफर भी मिल रहा है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में भी 5500 रुपये तक की बचत करने का मौका दिया जा रहा है.
SAMSUNG AR60 5 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split Smart AC
सैमसंग का 5-इन-1 स्मार्ट एसी वॉइस असिस्टेंट के साथ आता है। 2026 के इस मॉडल में भी कॉपर कंडेंसर मिलता है. यह भी 180 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए परफेक्ट है. यह 890.54 kWh तक की बिजली खपत करता है. इसमें एआई एनर्जी मोड, वाईफाई एम्बेडेड और बेस्पोक एआई का सपोर्ट दिया गया है. यह 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी और 10 साल की कंप्रेसर वॉरंटी देता है.
यह क्रोमा डील में अभी 41,990 रुपये की कीमत में लिस्टेड है, जो इसकी असली कीमत पर फ्लैट 50% डिस्काउंट है. इस पर ग्राहक 5000 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक ऑफर भी पा सकते हैं. इतना ही नहीं, एक्सचेंज में भी 5500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
Blue Star Z Series 5 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split Smart AC

ब्लू स्टार का यह स्मार्ट एसी भी वॉइस कमांड तकनीक के साथ आता है. इसमें 1 टन क्षमता वाला मॉडल भी उपलब्ध है. इसमें कॉपर कंडेंसर, सेल्फ क्लीन तकनीक, एआई प्रो प्लस और डीजीक्यू हेप्टा सेंसर मौजूद है. यह भी खास 180 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए बना है. यह 918.45 kWh तक पावर कंज़्यूम करता है. इसमें एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी, लाइफ टाइम कम्प्रेसर वॉरंटी और 5 साल की PCB वॉरंटी मिलती है.
यह कन्वर्टिबल एसी फिलहाल क्रोमा पर 35,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इस पर बैंक ऑफर के जरिए 3500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है. इसके साथ-साथ 5500 रुपये तक की एक्सचेंज डील भी मिल रही है.
Panasonic EU 8 in 1 Convertible 1.5 Ton 5 Star Inverter Split Smart AC
लिस्ट का आखिरी स्मार्ट ऐसी पैनासॉनिक का है, जो 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड ऑफर करता है. यह इस लिस्ट का एकमात्र 5-स्टार एसी है जो बाकियों से कहीं बेहतर फीचर्स देता है, इसलिए इसकी कीमत भी बाकियों से थोड़ी ज्यादा है. इसमें भी वॉइस असिस्टेंट फीचर और कॉपर कंडेंसर मिलता है. यह भी 180 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए डेडिकेटेड है. यह बाकी सभी मॉडल्स से कम (681.01 kWh) बिजली खपत करता है. इसमें और भी कई ख़ास फीचर्स मौजूद हैं. इसके साथ कंपनी 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी, 10 साल की कंप्रेसर वॉरंटी की PCB वॉरंटी देती है.
यह प्रोडक्ट इस समय क्रोमा पर 48,590 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. इस पर 5500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ ही इस एसी पर भी 5500 रुपये तक की एक्सचेंज डील दी जा रही है. इस एसी 1 टन, 1.5 टन और 2 टन क्षमताओं में खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: न इंस्टॉलेशन का खर्चा और न तामझाम, कूलर की तरह घूम-घूम कर कमरे को फ्रीज़र बना देते हैं ये वाले AC
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile