न इंस्टॉलेशन का खर्चा और न तामझाम, कूलर की तरह घूम-घूम कर कमरे को फ्रीज़र बना देते हैं ये वाले AC

HIGHLIGHTS

पोर्टेबल एसी दिखने में किसी साधारण एयर कूलर जैसे लगते हैं, लेकिन कूलिंग में कोई समझौता नहीं करते।

भारत में पोर्टेबल एसी बेचने वाले कम ही ब्रांड्स हैं, इसलिए आपको अपने लिए सही एयर कंडीशनर ढूंढने में परेशानी हो सकती है.

हम यहां कुछ अच्छे ब्रांड्स के पोर्टेबल एसी ऑप्शंस लेकर आए हैं, जो आपके लिए सही रहेंगे.

न इंस्टॉलेशन का खर्चा और न तामझाम, कूलर की तरह घूम-घूम कर कमरे को फ्रीज़र बना देते हैं ये वाले AC

मई महीने की शुरुआत बस होने ही वाली है और भारत में इस समय गर्मी का पारा लगातार बढ़ने पर है. दिल्ली में तो तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है और आगे-आगे और ज्यादा गर्मी बढ़ने के आसार हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा AC की ज़रूरत महसूस होती है, लेकिन एक तो उसे लगवाने का तामझाम और ऊपर से इंस्टॉलेशन चार्जेस का सोचकर हम अक्सर पीछे हट जाते हैं. खासकर किराए के घर में रहने वालों के लिए यह समस्या खड़ी होती है, क्योंकि वे मकान मालिक की अनुमति के बगैर घर में ड्रिलिंग या दीवार की तोड़फोड़ नहीं कर सकते, जो कि एसी लगवाने के लिए ज़रूरी होता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यहीं पर सबसे ज्यादा काम आते हैं पोर्टेबल AC, जिन्हें दीवार पर लटकाने का झंझट ही नहीं होता। पोर्टेबल एसी दिखने में किसी साधारण एयर कूलर जैसे लगते हैं, लेकिन कूलिंग में कोई समझौता नहीं करते। भारत में पोर्टेबल एसी बेचने वाले कम ही ब्रांड्स हैं, इसलिए आपको अपने लिए सही एयर कंडीशनर ढूंढने में परेशानी हो सकती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम यहां कुछ अच्छे ब्रांड्स के पोर्टेबल एसी ऑप्शंस लेकर आए हैं, जो आपके लिए सही रहेंगे.

Cruise 1 Ton Portable AC

क्रूज़ का यह 1 टन पोर्टेबल एसी ऐंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर के साथ आता है. इसमें 100% कॉपर कंडेंसर है. यह एक 4-इन-1 एयर कंडीशनर है, जो एसी होने के साथ-साथ डीह्यूमिडिफायर, एयर प्यूरीफायर और पंखे .की तरह भी काम करता है. इसमें 4 कास्टर वील्स लगे हुए हैं. यह बिना शोर के चलता है और इसमें HD फ़िल्टर भी मिलता है. इस व्हाइट और ब्लैक दो कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है. यह ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर अभी 31,990 रुपये में उपलब्ध है.

Croma 1.5 Ton Portable AC

क्रोमा का यह पोर्टेबल एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है. इसमें डस्ट फ़िल्टर है और साथ में कॉपर कंडेंसर मिलता है. यह एयर कंडीशनर 170 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए परफेक्ट है. यह 2300 वॉट तक की बिजली खपत करता है. इसमें सेल्फ डाइग्नोसिस और स्लीप मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इस एसी के साथ कंपनी एक साल की वॉरंटी और कम्प्रेसर के लिए 5 साल की वॉरंटी दे रही है. इसे क्रोमा की ऑनलाइन वेबसाइट से 39,994 रुपये में खरीदा जा सकता है.

LLOYD 1 Ton 3 Star Portable AC

लॉयड का 3 स्टार रेटेड पोर्टेबल एसी क्लीन एयर फ़िल्टर के साथ आता है. इसमें भी कॉपर कंडेंसर मिलता है और यह 1365 वॉट तक बिजली खाता है. यह 120 स्क्वायर फ़ीट तक के कमरों में दमदार कूलिंग देने में सक्षम है. लॉयड इस एसी के लिए 1 साल की वॉरंटी दे रही है. यह इस समय क्रोमा की वेबसाइट पर 34,894 रूपए में मिल रहा है.

best-portable-air-conditioners in-india-2025-a-buyers-guide-amazon Great Indian Festival sale

Blue Star 1 Ton Portable AC

आखिर में आता है ब्लू स्टार का 1 टन पोर्टेबल AC, जिसमें आपको सेल्फ डाइग्नोसिस फीचर और कॉपर कंडेंसर मिलता है. यह भी 120 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए परफेक्ट है. इसमें 1404 वॉट तक बिजली की खपत होती है. इसमें आपको हाइड्रोफिलिक गोल्डन फिन्स, ऐंटी-बैक्टीरियल सिल्वर कटिंग, ऐंटी-फ्रीज़ थर्मोस्टैट जैसे कुछ ख़ास फीचर्स भी मिल जाते हैं. यह एसी 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी, 5 साल की कम्प्रेसर वॉरंटी और 1 साल की कंडेंसर वॉरंटी के साथ आता है. इसे भी क्रोमा से 32,590 रुपये में खरीदा जा सकता है.

पोर्टेबल AC कैसे होता है इस्तेमाल?

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं, पोर्टेबल एसी को इस्तेमाल करने के लिए दीवार पर लगवाने की ज़रूरत नहीं होती। इसका इंस्टॉलेशन बेहद आसान होता है. बस कूलर की तरह किसी भी खिड़की के पास रखो और सॉकेट में प्लग लगाकर चलाओ।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके साथ एक चौड़ा पाइप दिया जाता है जिसे एग्ज़ॉस्ट होज़ कहा जाता है, उसका एक हिस्सा एसी में पीछे की तरफ अटैच करके दूसरा हिस्सा खिड़की से बाहर रखा जाता है. इस तरह एसी कमरे की गर्म हवा को पाइप के जरिए बाहर निकालकर ठंडी हवा को कमरे में फैला देता है.

यह भी पढ़ें; खौफ का दूसरा नाम है OTT पर आई ये नई हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज, नंबर 1 बनी 8 एपिसोड की कहानी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo