जून के महीने की शुरुआत हो चुकी है, मई के मुकाबले इस महीने के शुरू में गर्मी उतनी नहीं है, लेकिन आने वाले समय में यह बड़े पैमाने पर बढ़ सकती है और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है! ऐसे में, सूरज एकबार फिर से आग उगलेगा और घर से निकलना मुश्किल हो जाने वाला है। जिन घरों में एसी (AC) नहीं है, वहाँ लोग कूलर या स्टैंड फैन (पैडस्ट्रल फैन) के भरोसे दिन काट रहे हैं। कुछ घरों में कूलर का इस्तेमाल बजही किया जा रहा है, लेकिन इसकी संख्या भी लिमिटेड मान सकते हैं! इस कड़कड़ाती धूप में मात्र स्टैंड फैन और टेबल फैन के साथ एक बड़ी समस्या होती है। ये पंखे कुछ देर चलने के बाद कमरे की ही गर्म हवा को खींचकर वापस फेंकने लगते हैं, जिससे राहत मिलने के बजाय शरीर और तपने लगता है।
इस स्थिति में ऐसा देखा गया है कि लोग इस पंखे तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं और जिनके घर में कूलर नहीं है और उनका बजट ही इतना है तो वह अचानक 5 से 6 हजार रुपये के भारी खर्च के बीच आ जाते हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा धांसू और जादुई ‘देसी जुगाड़’ बताने वाले हैं, जिसमें आपको एक भी रुपया खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। आपके घर में ही कबाड़ पड़े प्लास्टिक के दो खाली डिब्बों की मदद से आप अपने साधारण स्टैंड फैन को एक ‘DIY टावर AC’ में बदल सकते हैं, जो बिना पानी के बर्फ जैसी ठंडी हवा फेंकना शुरू कर देगा। आइए अब जानते हैं ये कारनामा आखिर होगा कैसे?
यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग
इस अनोखे एयर कंडीशनर को घर पर तैयार करने के लिए आपको बाज़ार से कोई महंगा सामान नहीं लाना है। आपको बस अपने घर की रसोई या कबाड़ से ये चीज़ें उठानी हैं:
डिब्बों में करें छेद करें: सबसे पहले प्लास्टिक के दोनों डिब्बों को साफ़ कर लें। अब एक चाकू या लोहे की कील को गर्म करके डिब्बों के चारों तरफ (नीचे का 2 इंच हिस्सा छोड़कर) छोटे-छोटे ढेर सारे छेद कर लें।
पंखे के पीछे बांधें: अब इन दोनों डिब्बों को अपने स्टैंड फैन या टेबल फैन की पीछे वाली लोहे की जाली पर धागे या ज़िप-टाई की मदद से मजबूती से सीधा बांध दें। ध्यान रहे, डिब्बों को पंखे के आगे नहीं, बल्कि पीछे की तरफ बांधना है।
जादुई बर्फ भर दें: अब अपने फ्रीज़र से बर्फ के टुकड़े निकालें और इन डिब्बों के अंदर ऊपर तक भर दें। (अगर बर्फ जमाते समय पानी में 2 चम्मच नमक मिला देंगे, तो यह बर्फ आसानी से पिघलेगी नहीं और 3 से 4 घंटे तक चलेगी)।
जब आपका स्टैंड फैन चलता है, तो वह अपने पीछे मौजूद हवा को खींचकर आगे की तरफ फेंकता है। जब आप पंखे के पीछे बर्फ से भरे डिब्बे बांध देते हैं, तो पंखा डिब्बों के छेदों से होकर गुज़रने वाली हवा को अंदर खींचता है। बर्फ के संपर्क में आने के कारण हवा का तापमान तुरंत गिर जाता है। नतीजा यह होता है कि आपका साधारण पंखा आगे की तरफ बिल्कुल वैसी ही सूखी और बर्फीली हवा फेंकने लगता है जैसी किसी टावर AC से निकलती है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!