बिजली बिल कम, ठंडक ज्यादा! चुभती गर्मी में सर्दी का एहसास देते हैं ये 5 एयर कूलर, बंद कमरे में भी फुल ठंडक
गर्मी के मौसम में जब पंखा भी काम नहीं आता और एसी महंगा या ज्यादा बिजली खपत वाला ऑप्शन लगता है, तब एयर कूलर एक शानदार सोल्यूशन बनकर सामने आता है। लेकिन अगर आपका कमरा छोटा है या उसमें वेंटिलेशन यानी ताज़ी हवा की आवाजाही नहीं है, तो सामान्य एयर कूलर से उतनी ठंडक नहीं मिलती जितनी जरूरत होती है। ऐसे में सही एयर कूलर चुनना बेहद जरूरी हो जाता है — खासकर ऐसा कूलर जो कम बिजली खर्च करे, इनवर्टर पर भी चल सके और कम जगह में बेहतर ठंडक दे सके। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन और भरोसेमंद ब्रांड्स के स्मार्ट एयर कूलर्स के बारे में, जो खासतौर पर बंद कमरे, छोटे बैडरूम, या ऑफिस के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
Orient Electric Durachill 40L Portable Air Cooler
इस कूलर की 40 लीटर पानी की टंकी और तीन तरफ लगे Densenest हनीकॉम्ब पैड इसे छोटे से मध्यम आकार के कमरे के लिए एक शानदार आप्शन बनाते हैं। इसमें एयरोफैन तकनीक है, जिससे आपको 17% ज्यादा एयरफ्लो मिलता है। इसके 4-वे एयर डिफ्लेक्शन सिस्टम और इनवर्टर कम्पैटिबिलिटी के साथ यह कूलर उन लोगों के लिए खास है जिनके कमरे में सीमित वेंटिलेशन है।
Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler
अगर आपके कमरे का साइज बड़ा है और आपको लंबे समय तक ठंडक चाहिए, तो बजाज का यह 90 लीटर वाला डेजर्ट कूलर एक पावरफुल ऑप्शन है। इसमें 5600 CMH एयरफ्लो और 90 फीट तक एयर थ्रो है। इसकी हेक्साकूल एंटी-बैक्टीरियल पैड और बड़ी आइस चेंबर ठंडी और साफ हवा देने में मदद करती है।
Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler
यह टॉवर स्टाइल कूलर खासतौर पर छोटे कमरे या पर्सनल यूज के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 12 लीटर टंकी है और i-Pure टेक्नोलॉजी के जरिए यह हवा से धूल, गंध, और एलर्जन को हटा देता है। कम बिजली में चलने वाला यह कूलर इनवर्टर फ्रेंडली भी है।
Hindware Frostwave 38L Personal Air Cooler
38 लीटर टंकी, 12-इंच बड़ा फैन, और आइस चेंबर वाला यह कूलर बेडरूम या ऑफिस जैसे व्यक्तिगत स्पेस के लिए बेहतरीन है। इसमें लगे Bacto-Shield हनीकॉम्ब पैड हवा को बैक्टीरिया-मुक्त बनाते हैं। इसके पहिए और एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल इसे यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।
Crompton Ozone 88L Desert Air Cooler
अगर आपको बड़े कमरे के लिए ठंडी हवा चाहिए जो लगातार मिले, तो Crompton का यह 88 लीटर वाला कूलर एक बेहतरीन चॉइस है। इसमें ऑटोफिल सिस्टम है जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका एवरलास्ट पंप और मोटे कूलिंग पैड लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं।
यह भी पढ़ें: बिना भाग-दौड़ और परेशानी के घर बैठे पाए अपना ड्राइविंग लाइसेंस – यहां जानिए पूरा प्रोसेस
हर कमरे की जरूरत अलग होती है — छोटे बंद कमरे के लिए जहां हवा का आना-जाना कम है, वहां Symphony Diet 12T या Orient Durachill जैसे कूलर अच्छे रहेंगे। जबकि बड़े कमरे या हॉल के लिए Bajaj DMH90 Neo या Crompton Ozone 88L सबसे असरदार विकल्प होंगे। गर्मी में राहत पाने के लिए सही कूलर का चुनाव आपको कम बिजली बिल के साथ ठंडी, ताज़ा और आरामदायक हवा देने में मदद करेगा।