Digit.in

Starlink की भारत में एंट्री जल्द! लेकिन कीमत जान उड़ जाएंगे होश, बोलेंगे 'Jio-Airtel ही बढ़िया'

Starlink की भारत में एंट्री जल्द! लेकिन कीमत जान उड़ जाएंगे होश, बोलेंगे 'Jio-Airtel ही बढ़िया'

अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही भारत में Starlink की सर्विस मिलने लगेगी. Starlink ने डेटा को देश में ही स्टोर करने और सिक्योरिटी के लिए जरूरी नियमों के पालन पर सहमति जताई है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की भारत एलॉन मस्क के स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए लाइसेंस देने के लिए तैयार है. लेकिन, क्या आपको पता हैं कि Starlink सर्विस के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे?

भारत में Starlink के प्लान को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, दूसरे देशों में मौजूद प्लान को देखकर Starlink की कीमत के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है. इसके प्लान और सेटअप कॉस्ट बताने से पहले चलिए आपको इसकी दूसरी डिटेल्स बताते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, Starlink ने डेटा स्टोरेज और सिक्योरिटी को लेकर भारत सरकार के नियमों को पालन करने पर सहमति जताई है. इससे इसे सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस देने के लिए जल्द सरकार लाइसेंस दे सकती है. हालांकि, ऑफिशियली कंपनी को अपना समझौता जमा करवाना बाकी है.

TRAI की सिफारिश आनी बाकी

इसके अलावा एक दिक्कत और आ सकती है जो भारत में इसकी सर्विस को लेकर कीमत को प्रभावित करेगी. स्पेक्ट्रम आवंटन की कीमत पर TRAI की अंतिम सिफारिशें आनी बाकी हैं. माना जा रहा है कि 15 दिसंबर तक यह फाइनल हो जाएगा. इस फैसले के बाद सरकार को फैसला लेने में आसानी रहेगी कि सैटेलाइट इंटरनेट देने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम कैसे आवंटित किए जाएं. फिलहाल ट्राई इसको लेकर रिव्यू कर रहा है.

Starlink की सर्विस की कीमत भारत में आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं की गई है. हालांकि, कंपनी के पूर्व हेड के अनुसार, इसकी कीमत पहले साल ₹1,58,000 हो सकती है. जबकि दूसरे साल से इसकी कीमक 1,15,000 रुपये रह सकती है. इसमें 30 प्रतिशत टैक्स भी शामिल है. पहले साल और दूसरे साल की कीमत में अंतर इसलिए है क्योंकि स्टारलिंक को यूज करने के लिए जरूरी डिवाइस केवल एक बार खरीदे जाते हैं.

इसके डिवाइस की कीमत लगभग 37,400 रुपये हो सकती है. इसके अलावा यूजर्स को सर्विस देने के लिए एक्स्ट्रा 7425 प्रति महीने का चार्ज देना होगा. भारत जैसे देश में कंपनी इसको कम रखने का प्रयास कर सकती है लेकिन कितनी कम यह देखना दिलचस्प होगा. कई एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनी नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए कीमत को बेहद कम रख सकती है. हालांकि, इसके लिए अभी हमें ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार करना होगा.

हालांकि, अगर रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत 7400 रुपये प्रति महीने के आसपास होती है तो ज्यादातर यूजर्स के इसके साथ जुड़ने की संभावना काफी कम हो जाएगी. भारत में Jio, Airtel, Vi और BSNL इससे बेहद कम कीमत पर इंटरनेट मुहैया करवाती है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles