Digit.in

फोन चोरी होने पर अपने-आप हो जाएगा लॉक, चाहकर भी चोर नहीं देख पाएगा पर्सनल डेटा, गूगल की ये सेटिंग है कमाल!

फोन चोरी होने पर अपने-आप हो जाएगा लॉक, चाहकर भी चोर नहीं देख पाएगा पर्सनल डेटा, गूगल की ये सेटिंग है कमाल!

Smartphone हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. इसके बिना कई सारे काम रूक जाते हैं. इसमें कई फीचर्स दिए जाते हैं जिनसे ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस बढ़ता है. लेकिन, दिक्कत तब आती है जब हमारा फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है. खासतौर पर अभी के समय में यूजर्स का ज्यादातर डेटा फोन में ही स्टोर रहता है. ऐसे में काफी दिक्कत हो सकती है.

हालांकि, फोन में एंटी-थेफ्ट फीचर भी दिया जाता है. इससे आप फोन को काफी हद तक चोरी होने से बचा सकते हैं. चोरी होने या खोने की स्थिति में आप डेटा को रिकवर कर सकते हैं या फोन को रिमोटली लॉक या डेटा डिलीट कर सकते हैं. आप इसके लिए Google का गेम-चेंजिंग फीचर थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर अपने फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर आएगा काम

यह फीचर काफी हद तक आपकी चिंता को कम कर देगा. खासतौर पर जिनके मोबाइल में डेटा ज्यादा जरूरी है उनके लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं है. थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर की मदद से आपका स्मार्टफ़ोन चोरी होते ही ऑटोमैटिकली लॉक हो जाएगा. यह आपके प्राइवेट डेटा को सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर के साथ सुरक्षित रखेगा.

आपको बस अपने स्मार्टफोन पर थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर को एक्टिवेट करना होगा. इससे आप निश्चिंत रहें कि आपका सारा पर्सनल और प्राइवेट डेटा सुरक्षित रहेगा और गलत हाथों में नहीं जाएगा. आइए आपको इस फीचर को ऑन करने का तरीका बताते हैं. यह काफी आसान है.

ऐसे ऑन करें फीचर

इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग ओपन करनी होगी. इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा और Google ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. अब आपको इस ऑप्शन में 2 सेक्शन दिखाई देंगे. इसमें आपको रिकमेंडेड और ऑल सर्विसेज का ऑप्शन दिखाई देगा. फिर आपको ऑल सर्विसेज सेक्शन पर टैप करना होगा.

अब आपको ऑल सर्विसेज सेक्शन में नीचे स्क्रॉल करना होगा. फिर आपको थेफ्ट प्रोटेक्शन ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद आप थेफ्ट डिटेक्शन लॉक ऑप्शन को टॉगल करें और इसको कन्फर्म करें. बस इसके बाद आपके फोन पर थेफ्ट प्रोटेक्शन एनेबल हो जाएगा. फोन चोरी होने की स्थिति में यह अपने आप फोन को लॉक कर देगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles