अब सिर्फ ऑटो/कैब नहीं, मेट्रो टिकट भी बुक करने लगा Uber ऐप, लंबी लाइनें छोड़ ऐसे चंद सेकंड में खरीदें टिकट

HIGHLIGHTS

Uber ऐप ने हाल ही में Metro Ticketing फीचर पेश किया है।

इस फीचर की मदद से आपको टिकट काउंटर पर देर तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

इससे आप सीधे अपने फोन से बस कुछ ही टैप्स में मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं।

अब सिर्फ ऑटो/कैब नहीं, मेट्रो टिकट भी बुक करने लगा Uber ऐप, लंबी लाइनें छोड़ ऐसे चंद सेकंड में खरीदें टिकट

अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अक्सर दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो आप यह बखूबी जानते होंगे कि सिर्फ एक टिकट खरीदने के लिए कैसे लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है और वह कितना निराशाजनक होता है, खासकर भीड़ वाले घंटों के दौरान। शहर हमेशा चलता रहता है, इसलिए सफर के दौरान समय की बचत करना और तनाव से से बचना अब सबसे ज्यादा जरूरी हो गया है। ऐसे में Uber एक नए और बेहद सुविधाजनक फीचर के साथ एक जबरदस्त सॉल्यूशन बनकर सामने आया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस पॉपुलर राइड-हेलिंग ऐप ने हाल ही में Metro Ticketing फीचर पेश किया है जिससे आप सीधे अपने फोन से बस कुछ ही टैप्स में मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। इस फीचर के साथ Uber का उद्देश्य आपके रोजाना के सफर को और भी सुविधाजनक और एफ़िशिएन्ट बनाना है।

आइए Uber के नए मेट्रो टिकटिंग फीचर के बेनेफिट्स के बारे में, इसे कैसे इस्तेमाल करना है और अन्य सभी डिटेल्स जानते हैं।

Uber मेट्रो टिकटिंग फीचर के लाभ

इस फीचर की मदद से आपको टिकट काउंटर पर देर तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा, आप कहीं से भी कभी भी खुद टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें आप स्टेशन पर पहुंचने से भी पहले ही टिकट ले सकते हैं, जिससे आपको देरी नहीं होगी और समय बचेगा। इसकी एक खासियत यह है कि आप एक ही ऐप के अंदर अपनी मेट्रो राइड और ऑटो/कैब सबकुछ बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo T4 Ultra के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ ये Vivo का बेहद पतला फोन, धड़ाम से गिरकर इतना बचा प्राइस

इसके अलावा, आप डिस्काउंट्स पा सकते हैं जो केवल ऐप के जरिए उपलब्ध होंगे। यहाँ आपको पेमेंट की भी चिंता नहीं होगी क्योंकि इसमें आप UPI के जरिए आसानी से और सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं।

Uber मेट्रो टिकटिंग फीचर की उपलब्धता

ऊबर का मेट्रो टिकटिंग फीचर फिलहाल दिल्ली NCR में उपलब्ध है। कंपनी का उद्देश्य जल्द दूसरे शहरों में भी इस फीचर का विस्तार करना है।

Uber ऐप से दिल्ली मेट्रो टिकट कैसे बुक करें

  • Uber ऐप खोलें। सुनिश्चित करें कि ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड है।
  • होम पेज पर Metro Tickets आइकन पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन से अपनी शुरुआती लोकेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन चुनें।
  • जीतने टिकट आपको खरीदने हैं उतना नंबर चुनें।
  • आगे बढ़ने से पहले किराया और रास्ता वेरिफाई कर लें।
  • अब, UPI से पेमेंट कर दें।
  • अपना टिकट ले लें। आपका टिकट ऐप में एक QR कोड के तौर पर दिखेगा। आप उसे मेट्रो गेट पर स्कैन कर सकते हैं।

अगर आपको अपना टिकट खरीदने से पहले याद बाद में कोई भी समस्या आती है, तो बस ऐप में ‘?’ आइकन पर टैप करें।

यह भी पढ़ें: उमस भरी गर्मी में AC खरीदने से पहले गांठ बांध लें ये 7 बातें, वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo