Amazon-Flipkart की फेस्टिव सेल से पहले ही जान लें ये शॉपिंग हैक..मिल जाएंगी बेस्ट डील
Amazon India की Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart की BBD Sale जल्द शुरू हो रही हैं।
फेस्टिव सेल में सबसे दमदार ऑफर के लाभ के लिए ये हैक जरूर जाने लें।
इन हैक्स को अपनाकर शॉपिंग का बेस्ट अनुभव लिया जा सकता है।
Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days 2026 कुछ घंटे में शुरू होने वाली हैं। सेल के दौरान हर बार की तरह ही इस बार भी आपको ‘lowest price ever’ वाले बैनर बड़े पैमाने पर नजर आने वाले हैं। Amazon की Great Indian Festival sale 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जबकि Flipkart Big Billion Days सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से और इसके बाद यह सेल सभी अन्य के लिए 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं कि इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आप अपने शॉपिंग के अनुभव को नेक्स्ट लेवल पर कैसे ले जा सकते हैं। यहाँ आपको कुछ सबसे बेस्ट शॉपिंग हैक्स की डिटेल्स मिलने वाली हैं।
Surveyस्टिकर वाली कीमत नहीं फाइनल प्राइस चेक करें
सबसे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि आपको किसी भी लुभावने ऑफर में फंसना नहीं है। असल में, सेल से पहले या सेल के दौरान आपको बहुत से ऐसे बैनर देखने को मिलने वाले हैं, जिन्हें देखकर आप उस डील के बारे में जरूर देखना चाहेंगे लेकिन कई बार स्टिकर पर नजर या रहा प्राइस कुछ होता है और फाइनल प्राइस जब आपके सामने आता है तो वह कुछ और ही होता है। ऐसे में आपको प्राइस का खासा ध्यान रखना चाहिए। Flipkart पर Axis और ICICI Cards से 10% तक डिस्काउंट मिलने वाला है, जबकि Amazon India पर SBI Cards से खरीदारी करने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में सिर्फ प्रोडक्ट की दिख रही कीमत देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि कौन-सा प्लेटफॉर्म सस्ते में फोन को सेल कर रहा है, इसके लिए फाइनल प्राइस को जरूर चेक करना चाहिए।
आपको कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले सेल में उस खरीदे जाने वाले प्रोडक्ट के प्राइस की तुलना को दोनों ही प्लेटफॉर्म पर चेक करना चाहिए, दोनों ही जगह के बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कूपन डिस्काउंट के अलावा आपको कार्ड डिस्काउंट को भी देखना चाहिए। अब अगर आपको दोनों ही जगह यह सब चेक कर लेने के बाद प्राइस में अंतर नजर आता है तो जहां आपको प्रोडक्ट सस्ते में मिल रहा है वहाँ से खरीदना चाहिए।
20,000 रुपये ऑफ वाले झूठ को सच न मान लें?
इसका आपको सबसे पहले मतलब समझ लेना चाहिए, असल में कई बार हमने देखा होगा कि आप एक फोन खरीदना चाहते हैं, उदाहरण के लिए आप iPhone 17 Pro को खरीदने का मन बना रहे हैं। Flipkart ने इसके लिए 1,34,900 रुपये से कम का सेल प्राइस टीज किया है, और रिपोर्ट आदि में बैंक ऑफर के बाद सेल प्राइस लगभग लगबग़ 1,30,900 रुपये आता है। अब ऐसे में इसपर 20000 रुपये का डिस्काउंट कहा रहा?
हालांकि, जब आप कुछ रिपोर्ट आदि और पिछली प्राइस कट डिटेल्स को देखते हैं तो आपको कहीं से यह भी जानकारी मिल जाती है कि यह फोन तो कुछ समय पहले ही 1,19,900 रुपये में सेल किया जा चुका है। यानि अब साफ हो जाता है कि सेल का बैनर कुछ और कह रहा है लेकिन यह फोन मिल कुछ और ही प्राइस में रहा है। इसलिए बैनर पर नजर आ रही कीमत पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।
विशलिस्ट में डालकर रखें प्रोडक्ट
आपको जो भी प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं उसे सेल से पहले ही विशलिस्ट में डालकर रखना चाहिए। ऐसा करके आप जल्दी से डील देखकर उसे खरीद सकते हैं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जिस प्राइस में कोई भी प्रोडक्ट सेल शुरू होते ही मिलता है, कुछ मिनटों बाद उस प्राइस में मिलना बंद हो जाता है, क्योंकि जीतने यूनिट उस प्राइस में सेल किए जाने थे, वह मिनटों में ही पूरे हो जाते हैं। इसलिए अगर आप प्रोडक्ट को विशलिस्ट करके रखते हैं तो आपको फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: दमदार डील हाथ से छूट न जाएँ..Amazon Festival Sale में सस्ते फोन्स और गैजेट्स की बाढ़! कस लो कमर
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
