शशि थरूर के गले में लटका होता है ये डिवाइस, खुद खोला राज, कारण जान रह जाएंगे दंग

तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ज्यादातर समय खबरों में बने रहते हैं. उनके बारे में लोग जानना भी पसंद करते हैं. शशि थरूर अपने गले में एक डिवाइस पहनते हैं. इस डिवाइस ने कई लोगों का ध्यान खींचा था. हालांकि, इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही दे दिया था.
लेकिन, कई लोगों को पता नहीं है कि शशि थरूर के गले में लटका हुआ यह डिवाइस क्या है और इसका इस्तेमाल किस चीज के लिए किया जाता है. आगे बढ़ने से पहले ही आपको बता दें कि यह तो ना स्मार्टफोन है ना ही कोई चार्जिंग केस या ईयरबड्स.
छोटा डिवाइस है पर्सनल एयर प्यूरीफायर
यह छोटू-सा डिवाइस एयर प्यूरीफायर है. जी हां, सही पढ़ा हैं आपने. यह छोटा डिवाइस पर्सनल एयर प्यूरीफायर ही है. अभी एनवायरमेंट काफी खराब हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में तो AQI 400 पार पहुंच गया है. इससे लोगों को काफी तकलीफ होने लगी है.
कई लोगों को खराश और आंखों में जलन की दिक्कत आ रही है. डॉक्टर भी लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दे रहे हैं. इसके अलावा बाहर मास्क लगाकर ही जाने की सलाह दी जाती है.
it's an air purifier/negative ioniser
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 5, 2021
आसपास की हवा होती है साफ
इन सब से बचने के लिए शशि थरूर पर्सनल एयर प्यूरीफायर इस समय पहनते हैं. इस पर्सनल एयर प्यूरीफायर को गले में लटका के रखा जाता है. जिससे वह चेहरा और नाक के आसपास की हवा को साफ करता रहता है. इससे व्यक्ति को साफ हवा मिलती है.
पर्सनल एयर प्यूरीफायर अब कई ब्रांड्स बना रहे हैं. इन एयर प्यूरीफायर में बैटरी दी गई होती है. जिसको USB के जरिए चार्ज किया जा सकता है. ऐसे पर्सनल एयर प्यूरीफायर में HEPA टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. कई पर्सनल एयर प्यूरीफायर एडवांस आयन टेक्निक पर काम करते हैं. यह हवा में निगेटिव आयन छोड़ते हैं जिससे आसपास की हवा साफ होती है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile