Samsung Galaxy S26 Series में दिए गए हैं गजब के AI फीचर्स, बोलने मात्र से एडिट हो जाएगी फोटो, साथ में कई दमदार काम

Samsung Galaxy S26 Series में दिए गए हैं गजब के AI फीचर्स, बोलने मात्र से एडिट हो जाएगी फोटो, साथ में कई दमदार काम

Samsung Galaxy Unpacked 2026 Event में कंपनी ने Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर दिया. अच्छी बात है कि इस बार Samsung ने Galaxy S26 series को सिर्फ कैमरा या प्रोसेसर अपग्रेड तक सीमित नहीं रखा है. इस बार फोकस AI पर भी है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी का मकसद साफ है AI को इतना नेचुरल बना देना कि टेक्नोलॉजी दिखे ही नहीं, बस काम करती रहे. Galaxy S26, S26+ और खास तौर पर Galaxy S26 Ultra में कैमरा, एडिटिंग, प्रोडक्टिविटी और सिक्योरिटी को एक ही AI इकोसिस्टम में जोड़ा गया है. आइए आपको बारी-बारी से सभी AI फीचर्स के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.

कैमरा: Capture से लेकर Editing तक AI कंट्रोल

Samsung Galaxy S26 Ultra में चौड़ा अपर्चर दिया गया है, जिससे सेंसर तक ज्यादा रोशनी पहुंचती है. इसका सीधा फायदा लो-लाइट फोटोग्राफी में मिलता है. रात में जूम करने पर भी फोटो ज्यादा साफ और डिटेल्ड रहती हैं. Enhanced Nightography Video फीचर कम रोशनी में वीडियो को ज्यादा ब्राइट और नेचुरल बनाता है. चाहे इनडोर कॉन्सर्ट हो या रात का कैंपफायर, फुटेज में कलर और डिटेल बनी रहती है.

वीडियो रिकॉर्डिंग में नया Super Steady Horizontal Lock ऑप्शन दिया गया है. यह चलते समय या उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी फ्रेम को स्थिर रखता है. Galaxy S26 Ultra पहली बार APV प्रोफेशनल वीडियो कोडेक सपोर्ट करता है, जो हाई-क्वालिटी वीडियो को कम फाइल साइज में सेव करता है और एडिटिंग के बाद भी क्वालिटी खराब नहीं होने देता.

AI ISP अपग्रेड का फायदा अब फ्रंट कैमरा को भी मिलता है. सेल्फी में स्किन टोन ज्यादा नेचुरल और डिटेल बेहतर दिखती है, खासकर मिक्स्ड लाइटिंग में.

Photo Assist और Creative Studio: बोलो और बदलाव हो जाए

Samsung Galaxy S26 series में एडिटिंग को आसान बनाने के लिए अपग्रेडेड Photo Assist दिया गया है. यूजर सिर्फ शब्दों में बता सकता है कि फोटो में क्या बदलना है. जैसे दिन को रात में बदलना, केक का कटा हिस्सा ठीक करना या कपड़ों पर गिरे दाग हटाना.

अब एडिटिंग स्टेप-बाय-स्टेप रिव्यू की जा सकती है. हर बदलाव को बदला या हटाया जा सकता है. यानी प्रोफेशनल स्किल की जरूरत नहीं है.

Creative Studio एक ऐसा स्पेस है जहां स्केच, फोटो या टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से स्टिकर, वॉलपेपर या इनविटेशन बनाए जा सकते हैं. बिना ऐप बदले, बिना टूल ढूंढे सब कुछ एक ही जगह.

Document Scan और AI Productivity

Galaxy S26 में AI Document Scan फीचर कागज की सिलवटें, उंगलियां या छाया हटाकर साफ स्कैन तैयार करता है. कई फोटो को एक साथ PDF में बदलना आसान हो गया है. रसीद, नोट्स या फॉर्म को डिजिटल करना अब सीधा काम है.

Now Nudge और Now Brief: AI जो पहले से समझे

Galaxy AI अब सिर्फ कमांड पर नहीं चलता, बल्कि खुद सुझाव देता है.

Now Nudge सही समय पर सही सुझाव देता है. अगर कोई दोस्त ट्रिप की फोटो मांगता है, तो फोन खुद गैलरी से सही फोटो दिखा देता है. मीटिंग मैसेज आने पर कैलेंडर से टकराव चेक कर सकता है. जबकि Now Brief दिनभर के जरूरी रिमाइंडर जैसे रिजर्वेशन या ट्रैवल अपडेट को पर्सनल संदर्भ के आधार पर दिखाता है.

Circle to Search और Conversational Bixby

Circle to Search with Google अब मल्टी-ऑब्जेक्ट पहचान सकता है. फोटो में दिख रही जैकेट और जूते दोनों को एक साथ सर्च किया जा सकता है.

Upgraded Bixby अब बातचीत की तरह काम करता है. यूजर नेचुरल भाषा में सेटिंग बदल सकता है. इसके साथ Gemini और Perplexity जैसे AI एजेंट भी इंटीग्रेटेड हैं. जैसे टैक्सी बुक करनी हो, तो सिर्फ बोलना है, डिटेल देखनी है और कन्फर्म करना है. मल्टी-स्टेप काम बैकग्राउंड में हो जाते हैं.

Privacy Display: पिक्सल लेवल पर प्राइवेसी

Galaxy S26 Ultra में इंडस्ट्री का पहला Built-in Privacy Display दिया गया है. साइड एंगल से स्क्रीन देखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन यूजर के लिए व्यू साफ रहता है. यह फीचर PIN डालते समय या चुने हुए ऐप खोलते समय ऑटो एक्टिव हो सकता है. Partial और Maximum Privacy मोड भी दिए गए हैं.

Smart Security: AI के दौर में सुरक्षा

  • Galaxy S26 में AI Call Screening अनजान कॉलर की पहचान कर उसका मकसद बताता है.
  • Privacy Alerts ऐप्स द्वारा सेंसिटिव डेटा एक्सेस की कोशिश पर तुरंत सूचना देते हैं.
  • Gallery में Private Album फीचर से फोटो छिपाई जा सकती हैं.
  • Samsung ने पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी को भी सिस्टम लेवल पर जोड़ा है. Knox Matrix और Knox Vault हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों स्तर पर डेटा को सुरक्षित रखते हैं.

यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo