सिर्फ 850 रुपये में पूरा घर बन जाएगा कूल-कूल..इंटरनेट पर वायरल हो गया जुगाड़, आप भी जान लीजिए तरीका

HIGHLIGHTS

44 डिग्री गर्मी में एक व्यक्ति की ठंडी छत वाला वीडियो वायरल हो गया है.

चूना, बाइंडर और वाटरप्रूफिंग मिश्रण से छत पर कोटिंग की गई.

दावे के मुताबिक 850 रुपये खर्च कर छत का तापमान 15 डिग्री तक कम किया जा सकता है.

सिर्फ 850 रुपये में पूरा घर बन जाएगा कूल-कूल..इंटरनेट पर वायरल हो गया जुगाड़, आप भी जान लीजिए तरीका

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि उसने महज 850 रुपये खर्च करके अपनी छत का तापमान करीब 15 डिग्री तक कम कर लिया.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन व्यक्ति नंगे पैर छत पर आराम से खड़ा है. यही बात वीडियो देखने वालों को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है.

क्या है पूरी ट्रिक?

वीडियो में रितेश नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी छत पर चूना, बाइंडर और वाटरप्रूफिंग कंपाउंड का मिश्रण लगाया है.

उनके मुताबिक, इस कोटिंग की वजह से छत सूरज की गर्मी को कम अवशोषित करती है, जिससे सतह का तापमान काफी कम हो जाता है. रितेश का दावा है कि जहां बाहर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था, वहीं उनकी छत का तापमान करीब 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था.

कैसे तैयार किया गया मिश्रण?

रितेश ने बताया कि इस मिश्रण को बनाने के लिए 20 किलो चूना, 5 किलो फेविकोल DDL और 500 ग्राम यूनिवर्सल रिपेयर पॉलिमर (URP) का इस्तेमाल किया गया. सबसे पहले चूने को करीब 50 लीटर पानी में पूरी रात भिगोकर रखा गया. मिश्रण ठंडा होने के बाद उसमें बाइंडर और वाटरप्रूफिंग कंपाउंड मिलाया गया. इसके बाद इस घोल को छत पर एक या दो परत में लगाया गया.

खर्चे का हिसाब-किताब

रितेश के अनुसार करीब 1000 वर्ग फुट की छत पर यह कोटिंग करने में लगभग 800 से 850 रुपये का खर्च आता है. उनका कहना है कि यह तरीका काफी सस्ता है और इससे घर के अंदर का तापमान भी कम महसूस होता है.

क्या सच में काम करती है यह तकनीक?

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसके पीछे के विज्ञान को सही बताया. विशेषज्ञों के मुताबिक सफेद या हल्के रंग की परावर्तक कोटिंग सूरज की किरणों को वापस परावर्तित कर देती है. इससे छत कम गर्म होती है और घर के अंदर का तापमान भी कुछ डिग्री तक कम रह सकता है. कई शहरों में वर्षों से चूने की सफेदी और कूल रूफ कोटिंग का इस्तेमाल इसी वजह से किया जाता रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने इसे उपयोगी और किफायती तरीका बताया. कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि छत पर गमले और पौधे रखने से भी गर्मी कम करने में मदद मिलती है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अगर छत को सही तरीके से ठंडा रखा जाए तो AC और कूलर का इस्तेमाल भी कम करना पड़ सकता है. हालांकि विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि किसी भी नए मिश्रण को पूरी छत पर लगाने से पहले छोटे हिस्से पर परीक्षण जरूर कर लेना चाहिए.

क्या गर्मी से राहत मिल सकती है?

चूने पर आधारित परावर्तक कोटिंग कोई नई तकनीक नहीं है. लंबे समय से इसका उपयोग गर्म इलाकों में किया जाता रहा है. हालांकि वास्तविक तापमान में कितनी कमी आएगी, यह छत की बनावट, मौसम और इस्तेमाल किए गए मिश्रण की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है. फिर भी बढ़ती गर्मी और महंगे बिजली बिलों के बीच यह देसी उपाय लोगों का ध्यान जरूर खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile