Rakshabandhan 2026: त्यौहार बन जाएगा यादगार! अपने भाई-बहन को दें ये यूज़फुल और प्यारे-प्यारे तोहफे
रक्षाबंधन 2026 आने ही वाला है और जो भाई-बहन पारंपरिक तोहफ़ों से हटकर कुछ अलग ढूंढ रहे हैं, उनके लिए टेक्नोलॉजी कई काम के और स्टाइलिश विकल्प देती है। डायसन के लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक खाकी एयररैप और ओरा रिंग 4 से लेकर स्मार्टवॉच, हेडफ़ोन, स्पीकर और वाई-फ़ाई डिजिटल फ़ोटो फ़्रेम तक, अलग-अलग पसंद और बजट के हिसाब से कई गैजेट्स मौजूद हैं। इस राखी हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे रक्षाबंधन गिफ्ट आइडियाज, जिन्हें पाकर आपके सिब्लिंग्स फूले नहीं समायेंगे, यह रहे कुछ टेक आइडियाज जो आपके सिब्लिंग्स को बेहद पसंद आएंगे।
SurveyDyson Limited Edition Ceramic Khaki Airwrap
डायसन ने भारत में रक्षाबंधन के जश्न के मौके पर अपने Airwrap i.d. मल्टी-स्टाइलर और ड्रायर के लिए ‘सिरेमिक खाकी’ लिमिटेड-एडिशन कलर पेश किया है। Dyson Airwrap i.d. एक ग्लोबल अवॉर्ड-विनिंग मल्टी-स्टाइलर और ड्रायर है, जिसमें पर्सनलाइज़्ड स्टाइलिंग के लिए Bluetooth टेक्नोलॉजी दी गई है। यूज़र्स हेयर प्रोफ़ाइल बना सकते हैं और एक बटन दबाकर अपने बालों को ऑटोमैटिकली रैप, ड्राई और कर्ल सेट कर सकते हैं, जिससे सैलून जैसा रिज़ल्ट पाने के लिए अंदाज़ा लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। सिरेमिक खाकी वाले Dyson Airwrap i.d. की कीमत 49,900 रुपये है और यह फ़ेस्टिव सीज़न के दौरान डायसन स्टोर्स और Dyson.in पर उपलब्ध होगा।
Oura Ring 4
इस राखी पर, भाई-बहन Oura Ring 4 के ज़रिए बेहतर सेहत का तोहफ़ा दे सकते हैं। Amazon और Croma स्टोर्स पर उपलब्ध यह स्मार्ट रिंग नींद, दिल की सेहत, एक्टिविटी, स्ट्रेस, मेटाबोलिक हेल्थ और महिलाओं की सेहत के बारे में जानकारी देती है, साथ ही 50 से ज़्यादा अन्य हेल्थ और वेलनेस मेट्रिक्स को भी ट्रैक करती है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 5 से 8 दिनों तक चलती है जिसका यह मतलब है कि महिलाएं इसे एक बार चार्ज करने के बाद कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डिवाइस 6 मैटेलिक फिनिशिंग देने वाले कलर ऑप्शंस जैसे गोल्ड, रोज़ गोल्ड, ब्लैक, स्टील्थ, सिल्वर और ब्रशड सिल्वर में उपलब्ध है।
Blaupunkt BH61 Zenx Moksha headphone
यह एक हाइब्रिड मोक्ष ट्रू ANC है। जिसके सबसे बढ़िया फिल्ट्रेशन होने की पुष्टि हुई है। 40mm ड्राइवर्स से लोडेड BH61 ZenX किसी भी वॉल्यूम पर बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। यह हेडफोन 600mAh की बैटरी पावर के साथ आता है माना जाता है की एक बार फुल चार्ज करने पर इस हेडफोन को 10 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिवाइस BT वर्जन 6.0 के साथ से लैस है।
Sonos Era 100 SL
सिब्लिंग्स जिन्हें साफ़ एस्थेटिक्स और साफ़ आवाज़ बिना किसी वौइस् असिस्टेंट्स के पसंद है उनके लिए Sonos Era 100 SL एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस कस्टम एकॉस्टिक आर्किटेक्चर ऑफर करता है, इसी के साथ, यह कम जगह घेरते हुए भी पूरे कमरे में बहुत अच्छी आवाज़ देता है। यह डिवाइस स्टडी डेस्क और टेबल के पीछे रखने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। Sonos Era 100 SL अमेज़न पर 21,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Just Corseca SkySport Smartwatch
सिब्लिंग्स जिन्हें काम के साथ ही कई साड़ी चीज़ें जैसे वर्कआउट और प्लान्स को संभालना होता है, उनके लिए यह स्मार्टवॉच एक एक एवरीडे प्रक्टिसाकल कम्पैनियन बन सकती है। इसकी 2.01-इंच की HD डिस्प्ले, ब्लूटुथ कालिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और मल्टीप्ल स्पोर्ट्स मोड्स ज़रूरी उपडेट्स और वैलनेस ट्रैकिंग को एक बहुत ही आसान दायरे में रखता है। यह एक काफी अच्छा रक्षाबंधन का गिफ्ट साबित हो सकता है जो आपके भाई या बहन की एक्टिव लाइफस्टाइल में थोड़ी आसानी लेकर आ सकता है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है।
XElectron 15.6-inch WiFi Digital Photo Frame
अगर आप अपने सिबलिंग के लिए चाहते हैं कोई ऐसा गिफ्ट जो आपकी ख़ास यादों और पलों को तरोताज़ा और बरकरार रख सके तो XElectron पर नज़र डालिये। XElectron 15.6-इंच WiFi डिजिटल फोटो फ्रेम भाई-बहनों के लिए एक बेहतरीन तोहफ़ा है, जिससे वे अपनी पसंदीदा फ़ोटो और वीडियो को फुल HD क्लैरिटी में देख सकते हैं। आसान WiFi और ऐप-बेस्ड शेयरिंग की सुविधा के साथ, कहीं से भी नई यादें जोड़ी जा सकती हैं। यह एक दिल को छू लेने वाला तोहफ़ा है जो रक्षाबंधन के बाद भी भाई-बहन के रिश्ते की खुशी को बनाए रखता है। इसे 11,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Lyne Lancer 19 Pro
स्मार्टवॉच Lyne Lancer 19 Pro स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, इंस्टेंट नोटिफ़िकेशन, हेल्थ मॉनिटरिंग और एक्टिविटी रिमाइंडर जैसी ज़रूरी सुविधाएँ मिलती हैं। जो भाई-बहन लंबे समय तक काम करते हैं या जिनकी दिनचर्या बहुत व्यस्त रहती है, उनके लिए यह रक्षाबंधन का एक उपयोगी तोहफ़ा है। यह प्रोडक्टिविटी और बेहतर वर्क-लाइफ़ बैलेंस, दोनों में मदद करता है। इसकी कीमत ₹1,299 है और इसे देश भर के प्रमुख ऑफ़लाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।
U&i CHILL Series Wireless Speaker
U&i CHILL सीरीज़ वायरलेस स्पीकर उन भाई-बहनों के लिए एक शानदार तोहफ़ा हो सकता है जिन्हें संगीत और मनोरंजन पसंद है। 150W आउटपुट, TWS कम्पैटिबिलिटी, वायरलेस माइक्रोफ़ोन और आसानी से कहीं भी ले जाने के लिए इसमें लगे पहियों साथ, यह हाउस पार्टी, फ़ैमिली गैदरिंग और खास मौकों के लिए एकदम सही है। यह एक मज़ेदार और कई तरह से काम आने वाला तोहफ़ा है जो भाई-बहनों के जश्न को यादगार बना सकता है। इसकी कीमत 7,349 रुपये है, और यह देश भर के प्रमुख ऑफ़लाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Jio Rs 719 vs Rs 749 Plan: कीमत में बस 30 रुपये ज्यादा, बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क, देखें डिटेल्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
