बारिश में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें, कहीं महंगे फोन से हाथ ही धोना न पड़ जाए
बरसात अब शुरू हो गई हैं, इसे देखकर ऐसा भी कह सकते हैं कि उत्तर भारत में मॉनसून शुरू हो चुका है। yah मौसम वैसे to सुहाना लगता है लेकिन बहुत से लोग काम पर जाते समय बारिश में भीग सकते हैं। ऐसे में गीले हाथों से स्मार्टफोन का उपयोग करना मुश्किल और जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए, हम आपके लिए कुछ स्मार्ट टिप्स लेकर आए हैं, जो मानसून के मौसम में आपके फोन को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। ये टिप्स आपके स्मार्टफोन को बारिश से बचाने और सुरक्षित उपयोग के लिए हैं।
वाटरप्रूफ पाउच या जिपलॉक का उपयोग करें
बारिश में अचानक भीगने या पानी के छींटों से फोन को बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का वाटरप्रूफ मोबाइल पाउच खरीदें। अगर पाउच नहीं है, तो कुछ जिपलॉक बैग्स साथ रखें। ये सस्ते और प्रभावी हैं, खासकर यात्रा के दौरान।
गीले हाथों से चार्जिंग न लगाएं
पानी और बिजली का मिश्रण खतरनाक हो सकता है। अगर आपके हाथ या फोन का चार्जिंग पोर्ट गीला है, तो चार्जर न लगाएं। यह सामान्य लग सकता है, लेकिन इससे फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन को बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
नम मौसम में बैटरी सेवर मोड ऑन करें
नमी के कारण फोन की बैकग्राउंड गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है। ऐसे में बैटरी सेवर मोड शुरू कर दें, खासकर अगर आप यात्रा कर रहे हैं या पावर सोर्स से दूर हैं।
फोन गीला होने पर तुरंत बंद करें
अगर आपका फोन गीला हो जाए, तो उसे तुरंत बंद करें। हेयर ड्रायर का उपयोग न करें, क्योंकि यह फोन के इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बजाय: फोन को सूखे कपड़े से पोंछें।
नमी-रोधी उपाय अपनाएं
फोन को सिलिका जेल पैकेट्स के साथ बैग में रखें या फोन केस के अंदर ब्लॉटिंग पेपर डालें। ये नमी को सोखने में मदद करते हैं।
रग्ड या वाटर-रेसिस्टेंट केस यूज करें
अगर आप बार-बार यात्रा करते हैं या टू-व्हीलर चलाते हैं, तो मिलिट्री-ग्रेड या IP68-रेटेड वाटर-रेसिस्टेंट केस जरूर खरीद ले। यह पानी और झटकों से बेहतर सुरक्षा देता है।
चार्जिंग पोर्ट को नियमित साफ करें
मानसून और अन्य मौसमों में धूल और नमी फोन के USB-C या लाइटनिंग पोर्ट में जमा हो सकती है। हर कुछ दिनों में सॉफ्ट ब्रश या ब्लोअर से पोर्ट को धीरे-धीरे साफ करें।
बारिश में बात करने से बचें
यहां तक कि वाटर-रेसिस्टेंट फोन भी बारिश में ईयरपीस या माइक में पानी घुसने से खराब हो सकता है। कॉल्स के लिए वायर्ड ईयरफोन्स या ब्लूटूथ बड्स का उपयोग करें।
फोन के तापमान पर नजर रखें
नमी के कारण फोन ज्यादा गर्म हो सकता है। अगर चार्जिंग या उपयोग के दौरान फोन असामान्य रूप से गर्म लगे, तो उसे तुरंत अनप्लग करें और ठंडा होने दें।