Digit.in

आप भी ऐसे चार्ज करते हैं मोबाइल? हैकर्स के पास पहुंच जाएगा सारा डेटा, बैंक से गायब हो जाएगा एक-एक रुपया!

Highlights

पब्लिक प्लेस में मोबाइल चार्जर का इस्तेमाल पड़ेगा भारी

कहीं भी यूज करना चाहिए अपने मोबाइल का ही चार्जर

हैकर्स के निशाने पर रहता है पब्लिक प्लेस चार्जिंग स्टेशन

आप भी ऐसे चार्ज करते हैं मोबाइल? हैकर्स के पास पहुंच जाएगा सारा डेटा, बैंक से गायब हो जाएगा एक-एक रुपया!

पब्लिक में मोबाइल चार्ज करना हमेशा खतरनाक रहा है. कई बार खबरों में भी इसको लेकर चेतावनी दी जा चुकी है. अब एक बार फिर से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन को लेकर सिक्योरिटी थ्रेट की खबरें आ रही हैं. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक बार फिर से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी दी है.

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, पब्लिक में मोबाइल चार्ज करने पर साइबर क्रिमिनल्स आपके डिवाइस पर स्टोर डेटा और दूसरी पर्सनल डिटेल्स चुरा सकते हैं. इसके लिए अटैक मोड का इस्तेमाल किया जा रहा है. पब्लिक चार्जर हैकर्स के लिए एक बेहतरीन जगह बन गए हैं. इसके लिए जरिए यूजर्स के मोबाइल में मैलवेयर डाला जा सकता है.

मैलवेयर से यूजर्स के पैसे तक चुराये जा सकते हैं. इस अटैक का एक टर्म जूस जैकिंग भी है. जिसका इस्तेमाल हैकर्स चार्जिंग डिवाइसेज को मैलवेयर से इन्फेक्ट करने के लिए करते हैं. FBI और यहां तक कि भारत सरकार जैसी सबसे बड़ी लॉ अथॉरिटी ने इन टैक्टिक्स के बारे में वॉर्न किया है.

जूस जैकिंग यूजर्स पर हमला करने का एक आसान तरीका बन जाता है. इसकी वजह है लोगों को हमेशा अपने फोन को चार्ज करने की जरूरत होती है. खासतौर पर जब वे ट्रैवलिंग कर रहे होते हैं. यात्रा के दौरान पब्लिक चार्जिंग यूनिट उन लोगों के काम आती है जिन्होंने या तो अपने एडॉप्टर को मेन लगेज में पैक किया है या लाना भूल गए हैं. जिसकी वजह से उन्हें पब्लिक चार्जिंग यूनिट का इस्तेमाल कर अपने फोन को चार्ज करने की जरूरत पड़ती है.

हैकिंग के इस फॉर्म का शिकार होने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपना चार्जर-केबल खुद लेकर जाएं. हैकर्स के लिए आपके डिवाइस को मैलवेयर से इन्फेक्ट करने का मेन हथियार USB केबल है. यह चार्ज करने के लिए फोन से कनेक्टेड होता है. इसको लेकर समय-समय पर चेतावनी भी दी जाती है.

इस तरह के अटैक Android और iOS दोनों डिवाइसेज को वल्नरेबल बना देते हैं. अगर आपके पास अपना एडॉप्टर और केबल नहीं है तो फोन चार्ज करने के लिए इन चार्जर्स में प्लग इन करने से बचना चाहिए.

पब्लिक चार्जिंग में सेफ रहने के लिए करें ये काम:

  • हमेशा कोशिश करें कि USB पोर्ट के जरिए इंस्टॉल किए गए चार्ज का इस्तेमाल न करें.
  • पब्लिक एरिया में फोन चार्ज करने के लिए अपने चार्जर्स/केबल्स लेकर जाएं.
  • अपने फोन/टैबलेट को चार्ज करने के लिए हमेशा वॉल चार्जर का इस्तेमाल करने की कोशिश करें.
  • अपने फोन के OS और दूसरे कंपोनेंट्स को लेटेस्ट सिस्टम पर अपडेट रखें.
  • चार्ज करने की नौबत आने की स्थिति में सुनिश्चित करें कि पब्लिक स्टेशन डेटा केबल से लिंक्ड नहीं है जो हैकर्स को डेटा ट्रांसमिट करने की परमिशन दे सकता है.
Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles