PM किसान योजना के लाभ के लिए जरूर कर लें ये काम, वर्ना खाते में नहीं आएंगे 2 हजार, ऑनलाइन ही करना होगा अप्लाई
PM Kisan 20th Installment 2025 Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है. सरकार ने साफ कर दिया है कि आधार आधारित e-KYC पूरा करना अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है तो आपकी अगली किस्त यानी ₹2,000 की राशि अटक सकती है.
Surveyक्या है PM Kisan Yojana?
आपको बता दें कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है. जिसे Ministry of Agriculture and Farmers Welfare द्वारा संचालित किया जाता है. इस स्कीम के तहत हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता छोटे और सीमांत किसानों को दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में हर चार महीने में ₹2,000-₹2,000 की जाती है.
20वीं किस्त की संभावित तारीख क्या है?
सरकार ने पिछली (19वीं) किस्त फरवरी 2025 में भेजी थी. उस आधार पर 20वीं किस्त जून के अंत तक किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है. लेकिन इसका लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी e-KYC अपडेटेड है.
क्यों जरूरी है e-KYC?
सरकार का कहना है कि PM Kisan e-KYC से पारदर्शिता सुनिश्चित होती है. इससे फर्जीवाड़ा रुकता है, बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और सही लाभार्थी के आधार लिंक्ड अकाउंट में ही पैसा जाता है.
PM Kisan e-KYC कैसे करें?
सरकार ने किसानों के लिए e-KYC के कई आसान ऑप्शन दिए हैं.
Aadhaar OTP-Based e-KYC (ऑनलाइन)
सबसे आसान तरीका है आधार OTP के जरिए e-KYC करना. इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो. इसके लिए https://pmkisan.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद दाईं ओर ‘e-KYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें. फिर OTP डालें, .ह आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा. OTP सफलतापूर्वक वेरीफाई होते ही e-KYC पूरा हो जाएगा.
Biometric e-KYC (CSC सेंटर)
आप अपने नजदीकी Common Service Centre (CSC) या State Seva Kendra पर जाकर फिंगरप्रिंट स्कैन के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं.
Face Authentication e-KYC (Mobile App से)
जिनके पास फिंगरप्रिंट की सुविधा नहीं है, उनके लिए सरकार ने फेस स्कैन आधारित e-KYC का विकल्प भी दिया है. इसके लिए PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App ऐप स्टोर से डाउनलोड करें. फिर ऐप खोलें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें. इसके बाद ‘Beneficiary Status’ सेक्शन में जाएं. अगर ‘e-KYC: No’ दिख रहा है, तो उस पर क्लिक करें. आधार नंबर डालें और फेस स्कैन के लिए अनुमति दें. सफल फेस स्कैन के बाद e-KYC पूरा मान लिया जाएगा.
नोट: फेस स्कैन के बाद पोर्टल पर e-KYC स्टेटस अगले 24 घंटे के अंदर अपडेट हो जाता है.
किसानों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप PM Kisan beneficiary हैं, तो जल्द से जल्द e-KYC पूरा कर लें. समय रहते e-KYC न कराने पर आपकी 20वीं किस्त अटक सकती है. इसके अलावा pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary Status जरूर चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें: हर घर में मिलती है ये 1 रुपये वाली चीज, कूलर में बर्फ के साथ डाल दें, AC हो जाएगा फेल! फेकेगा बर्फीली हवा
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile