मोबाइल का खोना बेहद निराशाजनक हो सकता है, लेकिन भारत सरकार की एक पहल आपको आपका फोन ट्रैक करने और उसे वापस पाने में मदद कर सकती है। संचार साथी पोर्टल, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DoT) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) द्वारा लॉन्च किया गया था, आपके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को अपने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिट रजिस्टर (CIER) सिस्टम के माध्यम से ब्लॉक, ट्रैक और यहां तक कि वापस पाने में भी आपकी मदद कर सकता है।
अपने लॉन्च से अब तक यह पोर्टल 33,18,051 तक स्मार्टफोन्स को ब्लॉक और 20,07,749 मोबाइल डिवाइसेज को ट्रेस कर चुका है, वहीं 4,57,320 से ज्यादा फोन्स उनके असली मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं कि आप अगर कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो आप कैसे अपने खोए हुए फोन को ट्रैक और रिकवर कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 31 मिनट की फिल्म, हर 20 मिनट आता है नया ट्विस्ट, क्लाइमैक्स झिंझोड़ देगा, इस ओटीटी पर फ्री में देखें
खोए हुए फोन को ट्रैक करने और वापस पाने के लिए यूजर्स को अपने टेलिकॉम प्रोवाइडर से एक डुप्लिकेट सिम कार्ड लेना जरूरी है। उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करें और फिर संचार साथी पोर्टल पर जाएं। इस पोर्टल पर शिकायत ऐसे दर्ज करें:
C-DOT का कहना है कि “मुख्य बात यह है कि मामले की जानकारी जल्दी से जल्दी दी जाए। जल्दी रजिस्ट्रेशन कराने से सिस्टम को फोन को ट्रैक करने में मदद मिलती है, इससे पहले कि वह किसी और के हाथ में चला जाए या तस्करी कर ले जाए”।
CEIR पोर्ट पर शेयर किए गए डेटा के अनुसार, दिल्ली NCR मोबाइल चोरी या खोने के 7.9 लाख से ज्यादा मामलों के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसके बाद महाराष्ट्र 4.18 लाख मामलों के साथ दूसरे नंबर पर आता है, फिर 3.90 लाख मामलों के साथ कर्नाटक और आखिर में लक्ष्यद्वीप केवल 11 मामलों के साथ सबसे नीचे है।
यह भी पढ़ें: भभकती गर्मी में AC का कूलिंग न करना है खतरे की घंटी, सिलेंडर की तरह फट सकता है कंप्रेसर, फौरन करें ये 4 काम