मिनटों में AC से घर बन जाएगा शिमला, ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये कमाल की ट्रिक, मिनटों में ठंडी हवा से भर देगा कमरा

HIGHLIGHTS

AC के साथ Pedestal Fan चलाने से कूलिंग बेहतर हो सकती है

सही एयर सर्कुलेशन से बिजली की खपत कम हो सकती है

26 डिग्री पर भी कमरा ज्यादा ठंडा महसूस हो सकता है

मिनटों में AC से घर बन जाएगा शिमला, ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये कमाल की ट्रिक, मिनटों में ठंडी हवा से भर देगा कमरा

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर लंबे समय तक चलने की वजह से बिजली का बिल तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग मानते हैं कि AC का तापमान कम करना या नया AC खरीदना ही एकमात्र तरीका है. लेकिन सही जगह पर रखा गया एक साधारण Pedestal Fan भी कमरे की कूलिंग बेहतर बना सकता है और बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह तरीका कमरे में हवा के बहाव यानी एयर सर्कुलेशन पर काम करता है. जब AC चलता है तो सबसे पहले वह अपने आसपास की हवा को ठंडा करता है. ठंडी हवा भारी होने की वजह से नीचे की तरफ बैठ जाती है, जबकि गर्म हवा कमरे के दूसरे हिस्सों में बनी रहती है. इसी वजह से कई बार कमरे के कुछ हिस्से ठंडे हो जाते हैं जबकि दूसरे हिस्से गर्म बने रहते हैं.

AC होने के बावजूद कमरे में क्यों रह जाते हैं गर्म हिस्से?

कई मामलों में AC के अंदर लगा तापमान सेंसर यूनिट के आसपास की ठंडी हवा को महसूस कर लेता है. इसके बाद कंप्रेसर की स्पीड कम हो जाती है, जबकि पूरा कमरा अभी भी पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ होता. इस वजह से कमरे के अलग-अलग कोनों में गर्म हिस्से बने रहते हैं, जबकि देखने में लगता है कि AC सही तरीके से काम कर रहा है.

Pedestal Fan कैसे बढ़ाता है कूलिंग?

  • Pedestal Fan लगातार पूरे कमरे में हवा को घुमाने का काम करता है.
  • यह AC के पास जमा ठंडी हवा को कमरे के गर्म हिस्सों तक पहुंचाता है.
  • इससे पूरे कमरे का तापमान ज्यादा संतुलित रहता है और कूलिंग बेहतर महसूस होती है.

फैन को सही जगह रखना बेहद जरूरी

Pedestal Fan का सही फायदा तभी मिलता है जब उसे सही जगह रखा जाए. विशेषज्ञों के मुताबिक फैन को AC के ठीक सामने या नीचे रखने के बजाय कमरे के दूसरी तरफ रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है. इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैलती है. अगर फैन को गलत दिशा में रखा जाए तो एयरफ्लो खराब हो सकता है और कूलिंग कम असरदार हो सकती है.

26 डिग्री पर भी ठंडा महसूस हो सकता है कमरा

  • Pedestal Fan का एक बड़ा फायदा यह भी है कि चलती हवा शरीर पर ठंडक का एहसास बढ़ा देती है.
  • हवा की वजह से शरीर का पसीना तेजी से सूखता है, जिससे कम तापमान जैसा एहसास होता है.
  • इसी कारण कई लोग 24 डिग्री की जगह 26 डिग्री पर भी आरामदायक कूलिंग महसूस कर सकते हैं.
  • कम तापमान पर AC चलाने की जरूरत कम होने से बिजली की बचत भी हो सकती है.

कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल?

मान लीजिए कोई AC सामान्य तौर पर 24 डिग्री पर कमरे को ठंडा करने में 3 घंटे लेता है. अगर उसी दौरान Pedestal Fan भी चलाया जाए तो हवा तेजी से पूरे कमरे में फैल सकती है. इससे कमरा जल्दी ठंडा महसूस हो सकता है और AC को लंबे समय तक ज्यादा लोड पर चलने की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि लंबे समय में बिजली की खपत कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile