बस पंखा रखने की जगह बढ़ा देगी AC की एफिशियंसी, मिलेगी एकदम शिमला वाली कूलिंग, बिजली बिल भी आएगा कम

HIGHLIGHTS

Pedestal Fan के साथ AC चलाने से Cooling बेहतर हो सकती है

यह तरीका बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकता है

सही जगह पर Fan रखने से कमरे में Hot Spots कम हो सकते हैं

बस पंखा रखने की जगह बढ़ा देगी AC की एफिशियंसी, मिलेगी एकदम शिमला वाली कूलिंग, बिजली बिल भी आएगा कम

गर्मियों में AC का इस्तेमाल बढ़ते ही बिजली बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है. तेज गर्मी के दौरान लोग घंटों तक AC चलाते हैं ताकि कमरा ठंडा बना रहे. ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि ज्यादा ठंडक पाने के लिए AC का तापमान कम करना या नया AC खरीदना ही एकमात्र उपाय है. लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया गया एक साधारण Pedestal Fan भी कमरे को तेजी से ठंडा करने और बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

AC के साथ Fan चलाने से मिलता है फायदा

कमरे के अंदर हवा के घूमने का तरीका ही इस ट्रिक का सबसे बड़ा कारण है. जब AC चलता है तो वह सबसे पहले अपने आसपास की हवा को ठंडा करता है. ठंडी हवा भारी होने की वजह से नीचे की तरफ जाती है जबकि गर्म हवा कमरे के दूसरे हिस्सों में फंसी रह जाती है.

इसी वजह से कई बार कमरा पूरी तरह ठंडा नहीं हो पाता और AC को ज्यादा देर तक चलना पड़ता है. कई मामलों में AC का तापमान सेंसर यूनिट के पास की ठंडी हवा को महसूस करके Compressor की स्पीड कम कर देता है, जबकि कमरे के बाकी हिस्सों में गर्मी बनी रहती है. इससे अलग-अलग कोनों में Hot Spots बन जाते हैं.

Pedestal Fan करता है मदद

Pedestal Fan कमरे के अंदर हवा को लगातार घुमाने का काम करता है. इससे ठंडी हवा सिर्फ AC के आसपास जमा नहीं रहती बल्कि पूरे कमरे में फैल जाती है. फैन गर्म हिस्सों तक भी ठंडी हवा पहुंचाता है जिससे कमरे का तापमान ज्यादा समान बना रहता है. इससे AC को लंबे समय तक लगातार मेहनत नहीं करनी पड़ती और बिजली की खपत कम हो सकती है.

फैन कहां रखना चाहिए?

इस ट्रिक में फैन की सही जगह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है. विशेषज्ञों के मुताबिक Pedestal Fan को AC के ठीक नीचे या सीधे सामने नहीं रखना चाहिए. फैन को कमरे के दूसरी तरफ रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है. इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में सही तरीके से फैलती है और एयरफ्लो बेहतर रहता है.

अगर Fan गलत दिशा में रखा जाए तो यह AC की हवा को बाधित कर सकता है और Cooling कम प्रभावी हो सकती है.

26 डिग्री पर भी मिल सकती है अच्छी Cooling

चलती हुई हवा शरीर पर Wind Chill Effect बनाती है. इससे पसीना तेजी से सूखता है और व्यक्ति को ज्यादा ठंडक महसूस होती है. इसी वजह से कई लोग AC का तापमान 24 डिग्री से बढ़ाकर 26 डिग्री तक सेट कर सकते हैं और फिर भी आरामदायक Cooling महसूस कर सकते हैं. उच्च तापमान पर AC चलाने से बिजली की खपत कम हो सकती है और लंबे समय में बिल पर असर दिखाई दे सकता है.

Cooling Time भी हो सकता है कम

अगर कोई AC सामान्य तौर पर 24 डिग्री पर कमरे को ठंडा करने में तीन घंटे लेता है, तो Pedestal Fan के साथ वही कमरा कम समय में ज्यादा आरामदायक महसूस हो सकता है.

बेहतर एयर सर्कुलेशन की वजह से Cooling तेजी से फैलती है और AC को लगातार ज्यादा देर तक चलाने की जरूरत कम हो सकती है. गर्मियों में यह तरीका खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो बिजली बिल कम रखते हुए बेहतर Cooling चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile