बस 299 रुपये में Netflix से JioHotstar तक का सब्सक्रिप्शन..एक गलती और पूरा बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
299 रुपये वाला OTT ऑफर असल में स्कैम है
WhatsApp और Telegram पर तेजी से फैल रहा
सस्ते सब्सक्रिप्शन के लालच में न आएं
WhatsApp और Telegram पर इन दिनों एक नया स्कैम तेजी से फैल रहा है. इसमें लोगों को बेहद सस्ते OTT सब्सक्रिप्शन का लालच दिया जा रहा है. इस स्कैम में दावा किया जाता है कि सिर्फ 299 रुपये में Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल जाएगा. सुनने में यह ऑफर आकर्षक लगता है, लेकिन सच यह है कि यह सीधे-सीधे धोखा है.
Survey299 रुपये वाला स्कैम
फ्रॉड करने वाले लोग WhatsApp और Telegram पर फेक ग्रुप या चैनल बनाते हैं. वहां पर सस्ते OTT कॉम्बो ऑफर का प्रचार किया जाता है. जैसे ही कोई यूज़र दिलचस्पी दिखाता है, उससे मोबाइल नंबर, ईमेल, UPI या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं. इसके बाद एक QR कोड या पेमेंट लिंक भेजा जाता है, जो पहली नजर में असली लगता है.
लेकिन पेमेंट करने के बाद असल खेल शुरू होता है. पैसा तुरंत गायब हो जाता है, कोई सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता और आपकी पर्सनल जानकारी भी उनके पास चली जाती है.

लोग इसमें फंस क्यों जाते हैं?
OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन सस्ते नहीं होते, खासकर जब कई प्लेटफॉर्म का एक्सेस चाहिए. यही कमजोरी स्कैमर्स पकड़ते हैं. वे ऐसे ऑफर दिखाते हैं जो सुनने में बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे 299 रुपये में सभी बड़े प्लेटफॉर्म या “लाइफटाइम एक्सेस” का वादा लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी है. सच्चाई यह है कि इतने कम दाम में इतने सारे प्रीमियम सर्विसेज मिलना संभव ही नहीं है.
खुद को कैसे बचाएं?
- सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी सब्सक्रिप्शन के लिए हमेशा ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें.
- WhatsApp या Telegram पर आए किसी भी लिंक पर बिना सोचे-समझे क्लिक न करें.
- अपना UPI PIN, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड किसी के साथ शेयर करना सीधे-सीधे रिस्क लेना है.
- अगर आपका टेलीकॉम ऑपरेटर OTT ऑफर देता है, तो उसे सिर्फ ऑफिशियल ऐप जैसे Airtel या Reliance Jio के जरिए ही चेक करें.

अगर आप फंस चुके हैं तो क्या करें?
ऐसे मामलों में देर करना सबसे बड़ी गलती होती है. तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और जरूरत हो तो कार्ड या UPI ब्लॉक कराएं. सभी जरूरी अकाउंट के पासवर्ड बदल दें. सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें और ज्यादा नुकसान होने पर पुलिस को भी जानकारी दें.
मामला इतना गंभीर क्यों है?
- भारत में OTT यूज़र्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और लोग सस्ते विकल्प ढूंढते रहते हैं.
- यही वजह है कि ऐसे स्कैम तेजी से फैल रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार बन रहे हैं.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile