Travel Hacks: घूमने जाने का हैं प्लान? फटाफट बैग में रख लें ये 5 गैजेट्स, यादगार हो जाएगी ट्रिप
फेस्टिव सीजन खत्म हो चुका है. लोग अब शहरों से बाहर घूमने जाने का प्लान बनाने लगे हैं ताकि इस साल को और भी अच्छा बनाया जा सके. इन ट्रिप पर जाने से पहले अपने आपको कुछ गैजेट्स अपने साथ रखने जरूरी हैं ताकि आपकी ट्रिप का मजा दुगुना हो सके.
इन गैजेट्स से ना केवल आपका मजा दुगुना हो जाएगा बल्कि आप कई तरह की परेशानी से भी बच जाएंगे. आपको यहां पर कुछ ऐसे ही गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको ट्रिप के दौरान साथ में लेकर चलने चाहिए. इससे आपका एक्सपीरियंस भी काफी ज्यादा बढ़ने वाला है.
पावर बैंक
इस लिस्ट में सबसे पहले पावर बैंक आता है. कई जगहों पर मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत आ सकती है वहां पर आपके लिए पावर बैंक शानदार ऑप्शन रहेगा. मार्केट में कई तरह के पावर बैंक मौजूद हैं. लेकिन, उनको खरीदने के पहले उनकी कैपिसिटी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: BSNL ने मचा दिया धमाल! बिना नेटवर्क होगी कॉल, टावर के न रहने पर भी UPI पेमेंट, भारत में सर्विस लॉन्च
स्टोरेज
बाहर घूमने जाने के बाद सबसे ज्यादा फोटो-वीडियो ही कैप्चर किए जाते हैं. लेकिन, आपके मोबाइल या कैमरा की स्टोरेज लिमिटेड होती है. ऐसे में आप अपने पास अलग से पेन ड्राइव या माइक्रो-एसडी कार्ड रख सकते हैं. आप फोटो-वीडियो कैप्चर करने के बाद इन डिवाइस में अपनी फोटो-वीडियो को ट्रांसफर कर दें.
Gimbal/ Action Cameras
अगर आप स्मार्टफोन से ही ज्यादा फोटो-वीडियो शूट करते हैं तो गिंबल काफी हेल्पफुल है. आप DJI और Digitek जैसे ब्रांड के गिंबल का इस्तेमाल कर सकते हैं. गिंबल के इस्तेमाल से आपके वीडियो शेकी नहीं होंगे. आप अलग-अलग एंगल से भी शॉट गिंबल की मदद से ले सकते हैं. इसके अलावा आप एक्शन कैमरा भी ले सकते हैं जिसकी मदद से आप एडवेंचर वाली जगह पर अच्छे वीडियो शूट कर सकते हैं.
E-Reader
ई-रीडिंग के लिए आप Kindles या दूसरे कॉम्पैक्ट ई-रीडर डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप लंबी जर्नी के दौरान बस, ट्रेन या कार में अपनी पसंदीदा किताब को पढ़ सकते हैं.
पावरफुल कैमरा फोन
आखिरी में आप ऐसा स्मार्टफोन अपने साथ रख सकते हैं तो जो पावरफुल कैमरा के साथ आता है. प्रीमियम डिवाइस में आपके पास सैमसंग या पिक्सल का ऑप्शन मिल जाता है. वीडियो को और अच्छे से शूट करने के लिए आप iPhone का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन गैजेट्स के साथ आप अपनी यात्रा को और भी बढ़िया बना सकते हैं.