लोग जमकर इस्तेमाल करते हैं ये पासवर्ड, हैकर्स ने रट लिया है जुबान पर, होते हैं चुटकियों में हैक

Password का इस्तेमाल करके हम अपने आप को सेफ महसूस करते हैं. लेकिन, पासवर्ड अगर कमजोर हो तो फिर यूजर की सेफ्टी रह नहीं जाती है. कई पासवर्ड तो काफी कमजोर होते हैं. NordPass एक पॉपुलर पासवर्ड मैनेजर है उसने साल के सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी की है.

अगर आप भी इन पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत इन पासवर्ड को बदल दें. पासवर्ड मैनेजर NordPass रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सबसे कमजोर पासवर्ड "123456" है. पिछले साल भी यह पासवर्ड सबसे कमजोर था. इस साल भी लिस्ट में यह सबसे टॉप पर है. साल 2022 को छोड़ दें तो NordPass की लिस्ट में यह हर साल टॉप पर रहा है.

NordPass की लिस्ट के अनुसार, 10 सबसे ज्यादा कॉमन पासवर्ड में "123456," "123456789," "12345678," "password," "qwerty123," "qwerty1," "111111," "12345," "123123," शामिल हैं. इसमें वर्ड "secret" को पासवर्ड के तौर पर काफी लोगों ने इस्तेमाल किया है.

2.5TB डेटाबेस से बनी लिस्ट

इस लिस्ट को बनाने के लिए पब्लिक में उपलब्ध सोर्स के आधार पर 2.5TB डेटाबेस का इस्तेमाल किया गया. इसमें डार्क वेब पर मौजूद डेटा का भी इस्तेमाल किया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि "iloveyou," "pokemon," "naruto," "samsung," और "minecraft" जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल लोगों ने अपने पासवर्ड को बनाने के लिए किया.

पासवर्ड के तौर पर कई लोगों ने अपने नाम का भी यूज किया. जिन्हें क्रैक करना हैकर्स के लिए काफी आसान है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'P@ssw0rd'जैसे कॉम्प्लैक्स पासवर्ड को भी 1 सेकेंड से कम में हैकर्स हैक कर सकते हैं. इसके अलावा अलग-अलग देशों के हिसाब के भी पासवर्ड के ट्रेंड को बताया गया है.

पासवर्ड बनाते समय रखें ख्याल

इन पासवर्ड को लेकर कहा गया है हैकर्स सेकेंड्स में इन पासवर्ड को क्रैक कर सकते हैं. इन पासवर्ड को क्रैक करने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है. इस वजह से आपको अपना पासवर्ड चुनते समय ध्यान रखना चाहिए. आप ज्यादा कॉम्प्लैक्स पासवर्ड का इस्तेमाल जरूर करें.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles