भूल जाएँगे एसी-कूलर, मानसून में बड़े ही काम आयेगा ये सस्ता डिवाइस, अभी कर लें खरीदारी
भारत में बारिश शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में गर्मी तो कम होने वाली है, लेकिन उमस बड़े पैमाने पर बढ़ने लगती है। जहां गर्मी से बचने के लिए आप AC, Portable AC और Cooler आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, उमस के लिए क्या जुगाड़ किया जाए इसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। इसी उमस के साथ किसी किसी के घर में बदबू भी आने लगती है, इतना ही नहीं, कई प्रकार के किट भी आपके घर में बढ़ जाते हैं।
यह सब उमस/नमी के बढ़ जाने के बाद होता है। घर में मॉनसून में सीलन और एलर्जी जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। अब ऐसे में आपको क्या चाहिए, इसका जवाब कम ही लोगों के पास होता है लेकिन इस समय बाजार में एक ऐसा डिवाइस काफी प्रचलित हो रहा है, जो बारिश के बाद होने वाली इस समस्या को दूर कर सकता है, इस डिवाइस को Dehumidifier के नाम से जाना जाता है। हमारे देश में बहुत से लोगों को तो इस डिवाइस का नाम भी आज तक नहीं पता था। हालांकि, आज के बाद आप इस डिवाइस के बारे में सब जान जाने वाले हैं।
हम आपको यहाँ Dehumidifier के काम, इसका इस्तेमाल और आप इस डिवाइस को सस्ते में और कहाँ से खरीद सकते हैं। इसकी जानकारी देने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
Dehumidifier क्या है, कैसे काम करता है?
Dehumidifier एक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो कमरे की हवा में मौजूद नमी को खींचकर उसे एक टैंक में जमा कर देती है। जब हवा से नमी हट जाती है, तो कमरा न सिर्फ ज्यादा आरामदायक बनता है, बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी बेहतर होता है। यह डिवाइस खासतौर पर उन जगहों के लिए बेहद उपयोगी है जहां सीलन और बदबू आदि की समस्या होती है।
क्यों इस्तेमाल करना चाहिए Dehumidifier?
- हवा से नमी हटाकर कमरा ज्यादा ठंडा और आरामदायक बनाता है।
2. फफूंदी, सीलन और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।
3. AC और कूलर की परफॉर्मेंस में सुधार करता है।
4. एलर्जी, सांस की परेशानी, और स्किन इरिटेशन में राहत मिलती है।
कहाँ से खरीदा जा सकता है एक अच्छा Dehumidifier?
आज हम आपको कुछ सबसे बेहतरीन Dehumidifiers के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप इस समय अपने घर के लिए खरीद सकते हैं। यह सभी आपको Amazon India पर मिल जाने वाले हैं। आइए जानते है कि ये कौन से ब्रांड से संबंध रखते हैं तो इन डिवाइसेस को आप किस प्राइस में खरीद सकते हैं।
SHARP Electric Home Dehumidifier Machine
शार्प का यह डिवाइस लगभग लगभग 250 स्क्वेर फुट के इलाके को कवर करने की क्षमता रखता है। इसमें ऑटो शटऑफ के साथ साथ स्लीप मोड भी मिलता है। इसके अलावा इसमें टैंक क्षमता की बात करें तो यह 2.3 लीटर के टैंक से लैस है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 22,989 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि, बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट का लाभ लेकर इस डिवाइस को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
HINISO Dehumidifier for Home
इस डिवाइस के साथ आपको 2000 स्क्वेर फुट के इलाके को कवर करने की क्षमता मिलती है। इसके अलावा यह 2.5 लीटर के टैंक के साथ आता है। इस डिवाइस में आवाज न के बराबर आती है, इसका मतलब है कि यह कमरे में शोर कम करता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट, स्लीप मोड और अन्य कई सुविधा मिलती हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसका प्राइस 13,990 रुपये है। हालांकि, आप इसे बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट और ऑफर के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं।
SIMSEN 95oz Dehumidifiers for Home
यह डिवाइस देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इसका डिजाइन मुझे पर्सनली बेहद पसंद आया है। हालांकि, इस डिवाइस की क्षमता 800 स्क्वेर फुट की है। इसके अलावा इसमें आपको कलरफुल नाइट लाइट मिलती हैं, इसमें आपको स्लीप मोड भी मिलता है, इसके अलावा आपको इसमें पावर मोड भी मिलता है। अगर आप इस Dehumidifier को खरीदना चाहते हैं तो यह इस लिस्ट का सस्ता प्रोडक्ट है, इसे आप 12,199 रुपये में खरीद सकते हैं।