Digit.in

Microsoft के सत्या नडेला रोज करते दो लोगों को कॉल, पूछते ये 2 सवाल, फिर कंपनी करती है धुंआधार कमाई!

Microsoft के सत्या नडेला रोज करते दो लोगों को कॉल, पूछते ये 2 सवाल, फिर कंपनी करती है धुंआधार कमाई!

Microsoft के CEO Satya Nadella की सैलरी में हाल ही में भारी इजाफा किया गया था. उनकी सैलरी लगभग 650 करोड़ रुपये सालाना पहुंच गई है. लेकिन ज्यादातर हिस्सा उनका स्टॉक में है. अब सत्या नडेला को लेकर एक और खबर आई है. उन्होंने एक अनोखी आदत अपनाई है.

इस आदत के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है. रिपोर्ट के अनुसार, सत्या नडेला रोज दो अलग-अलग CEO को कॉल करते हैं और उनसे दो सवाल पूछते हैं. ये CEO नई टेक्नोलॉजी स्टार्टअप AI से लेकर किसी स्पोर्ट के कोच भी हो सकते हैं. वह इन सवालों के जरिए तेजी से बदल रही दुनिया में उभरते रुझानों, संभावित पार्टनरशिप और नई प्रतिभाओं का पता लगाने की कोशिश करते हैं.

नडेला इसके लिए अलग-अलग इंडस्ट्री में कॉल करते हैं. यह कॉल केवल टेक्नलॉजी जानने वालों तक सीमित नहीं है. वह AI लीडर जैसे Perplexity के CEO Aravind Srinivas से लेकर टेक्नोलॉजी दुनिया के बाहर के व्यक्तियों जैसे Seattle Seahawks के पूर्व मुख्य कोच Pete Carroll तक से बातचीत करते हैं.

पूछे जाते हैं ये दो सवाल

इस दौरान नडेला दो प्रश्नों पर फोकस करते हैं. उनका पहला सवाल होता है-"आप किस नए स्टार्टअप के बारे में उत्साहित हैं?". इसके बाद उनका दूसरा सवाल होता है- "आपने कौन से नए लोगों से मुलाक़ात की है जिन्हें जानना अच्छा होगा?". यह डेली चेक-इन Microsoft के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. इससे महत्वपूर्ण पार्टनरशिप और इनवेस्टमेंट की नींव रखी जाती है.

कंपनी को होता है फायदा

The Information की रिपोर्ट में बताया गया है कि नडेला ने DeepMind और Inflection AI के सह-संस्थापक Mustafa Suleyman के साथ बार-बार बातचीत की. इसके बाद ही उन्हें Microsoft AI के हेड के रूप में नियुक्त किया गया.

नडेला इस तरह कंपनी के लिए नेटवर्किंग बढ़ा रहे हैं. हाल में किए नए इनवेस्टमेंट रणनीति से कंपनी ने AI और रोबोटिक्स क्षेत्रों में काफ़ी बड़े कदम उठाए हैं. कंपनी ने साल 2023 में OpenAI में 10 बिलियन डॉलर का निवेश किया था. जबकि रोबोटिक्स स्टार्टअप Figure AI के लिए 675 मिलियन डॉलर के लिए फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles