WhatsApp स्टटेस पर लगाना चाहते हैं Merry Christmas के Wishes? जान लीजिए 3-3 तरीके, वीडियो-फोटो सब फ्री

Christmas का त्योहार आ गया है. हम आशा करते हैं Christmas आपके लिए खुशियां लेकर आए. इस त्योहार पर आप WhatsApp स्टेटस लगाकर भी लोगों को Christmas की शुभकामना दे सकते हैं. अगर आप भी वॉट्सऐप स्टेटस लगाने के लिए परफेक्ट Christmas वीडियो खोज रहे हैं तो आपका काम हम आसान कर देते हैं.

यहां पर आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से Christmas से जुड़ी फोटो-वीडियो WhatsApp स्टेटस लगाने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. आइए आपको क्रिसमस से जुड़े WhatsApp स्टेटस लगाने का तरीका बताते हैं.

इसके लिए तीन ऑप्शन हैं. हम बारी-बारी से तीनों ऑप्शन को एक्सप्लोर करेंगे. पहला ऑप्शन काफी आसान है. इसके लिए आपको उस वेबसाइट पर जाना है जहां पर WhatsApp स्टेटस के लिए तैयार फ्री कंटेंट मिलते हैं. ये प्लेटफॉर्म अक्सर उत्सव-थीम वाले वीडियो हाई-क्वालिटी फॉर्मेट में उपलब्ध करवाते हैं.

इसके लिए आप पसंदीदा सर्च इंजन का उपयोग करके "क्रिसमस WhatsApp स्टेटस वीडियो" को खोज सकते हैं. इसमें आपको Pinterest, Pexels या दूसरी त्योहार-केंद्रित कंटेंट हब जैसी वेबसाइट्स मिल जाएंगी. इन साइट्स में आसान ब्राउजिंग के लिए अच्छी तरह से व्यवस्थित क्रिसमस-थीम वाले सेक्शन्स होते हैं.

फिर आपको लिस्ट में से अपना पसंदीदा क्रिसमस वीडियो या फोटो सेलेक्ट करें. इसे अपने डिवाइस पर सेव करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें. सुनिश्चित करें कि फाइल वीडियो के लिए MP4 जैसे WhatsApp-कम्पैटिबल फॉर्मेट में है.

YouTube आएगा काम

इसके लिए दूसरा ऑप्शन YouTube से कंटेंट डाउनलोड करना है. आप YouTube से एनिमेटेड ग्रीटिंग्स से लेकर पारंपरिक छुट्टियों के मैसेज, क्रिसमस-थीम वाले वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको YouTube ओपन करके "मेरी क्रिसमस 2024 WhatsApp स्टेटस वीडियो" सर्च करना है. फिर आप अपनी पसंदीदा वीडियो को प्ले करें.

एक बार जब आपको अपनी पसंद का वीडियो मिल जाए तो "शेयर" पर क्लिक करें और "लिंक कॉपी करें" के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. फिर आपको YouTube डाउनलोडर साइट या ऐप पर जाना होगा. ये साइट या ऐप यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड करने का ऑप्शन देते हैं. फिर आप कॉपी किए गए वीडियो लिंक को पेस्ट कर दें. फिर आप वीडियो को MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें.

वीडियो AI टूल की लें मदद

तीसरा ऑप्शन आप अपने पसंद का वीडियो AI टूल से बनवा सकते हैं. इसके लिए आप Sora या दूसरे वीडियो बनाने वाले AI टूल की मदद ले सकते हैं. प्रॉम्ट देकर आप अपने हिसाब से क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो बनवा सकते हैं. वीडियो बन जाने के बाद उसे MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें.

तीनों ही केस में वीडियो डाउनलोड होने के बाद आपके डिवाइस पर स्टोर हो जाएगा. इस वीडियो को आप अपने फैमली या फ्रेंड्स के साथ शेयर कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामना दे सकते हैं. इसके अलावा आप इसको WhatsApp स्टेटस पर अपलोड कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles