Digit.in

Mera Ration 2.0: साथ में राशन कार्ड लेकर चलने की जरूरत खत्म.. डाउनलोड कर लें ये ऐप, आसानी से होगा काम

Mera Ration 2.0: साथ में राशन कार्ड लेकर चलने की जरूरत खत्म.. डाउनलोड कर लें ये ऐप, आसानी से होगा काम

राशन कार्ड होने पर सरकार काफी कम कीमत या फ्री में राशन उपलब्ध करवाती है. अब एक नए नियम से इसका लाभ लेने के लिए लोगों को राशन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं होगी. इसको भी डिजिटल बना दिया गया है. इसके लिए आपको Mera Ration 2.0 ऐप की मदद लेनी होगी.

Mera Ration 2.0 ऐप की मदद से आप राशन ले सकते हैं. यानी अब बिना राशन कार्ड को ले जाए बिना आप केवल ऐप के जरिए राशन ले सकते हैं. इस ऐप का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यहां पर आपको Mera Ration 2.0 App इस्तेमाल करने का पूरा तरीका बता रहे हैं.

Mera Ration 2.0 ऐप उनलोगों के काफी अच्छा है जो घर से दूर रह रहे हैं. काम की वजह से दूसरे शहर में रह रहे लोग भी इस ऐप की मदद से राशन प्राप्त कर सकते हैं. इस ऐप की वजह से उन्हें फिजिकल राशन कार्ड अपने साथ रखने की जरूरत नहीं है. पहले कई बार फिजिकल राशन कार्ड साथ रखने पर खो जाने की दिक्कत आती थी. जिसकी वजह से फिर धारक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

Mera Ration 2.0 ऐसे करें इंस्टॉल

Mera Ration 2.0 ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एंड्रॉयड या आईफोन का होना जरूरी है. फिर आपको इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा. आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर ओपन करके भी सर्च कर सकते हैं.

Mera Ration 2.0 ऐप फोन में डाउनलोड हो जाने के बाद आपको उसमें बेसिक लेकिन जरूरी डिटेल्स जैसे आधार, मोबाइल नंबर की जानकारी भरनी होगी. फिर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. इसको ऐप में डालकर वेरिफाई कर दें. इसके बाद आपके राशन की डिजिटल कॉपी ओपन हो जाएगी.

डिजिटल कॉपी से हो जाएगा काम

इस राशन की डिजिटल कॉपी को आप फिजिकल राशन कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसको डीलर को दिखाकर राशन प्राप्त कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड को बनवाना भी काफी आसान हो गया है. इसके लिए आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles