JioPC: Mukesh Ambani ने खुश कर दिया ग्राहकों का दिल.. दे दिया ये बड़ा तोहफा, देखें प्लान, फीचर, AI Tools के अलावा Free Trial और अन्य सभी डिटेल्स
Jio ने पेश किया JioPC, अब किसी भी स्क्रीन को बना लो PC.
JioPC का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक प्लान की जरूरत होने वाली है.
JioPC को एक महीने के लिए फ्री में ट्राई किया जा सकता है, हालाँकि, कौन से ग्राहक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, आइये जानें.
Reliance Jio की और से एक नए वर्चुअल डेस्कटॉप सलूशन को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है, यह आपके टीवी को PC में बदल सकता है. इसे आप JioPC के तौर पर देख सकते हैं. इसके द्वारा ग्राहक बिना किसी अलग CPU के कंप्यूटर को बड़ी आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं. इसके अलावा यह सेवा क्लाउड पर चलती है, इतना ही नहीं, यह Jio Set Top Box के द्वारा काम करती है. इसके द्वारा आप किसी भी कनेक्टेड टेलीविज़न को आप एक PC में बदल सकते हैं. Mukesh Ambani की Reliance Jio की ओर से इस सेवा को पेश कर दिया गया है. इसका मतलब है कि अब यह सेवा भारतीय ग्राहकों को बड़ी आसानी से मिल जाने वाली है. हालाँकि, सेवा को Pay as you go model पर पेश किया गया है. इसके लिए आपको कोई भी लॉक-इन फीस नहीं देनी है, साथ साथ जीरो मेंटेनेंस में यह आपको मिल जाने वाला है. इस सेवा को इस समय 599 रुपये प्रति माह के चार्ज के साथ खरीदा जा सकता है, इसमें GST अलग से लगेगा.
आइये अब विस्तार से जानते है कि यह सेवा क्या और कैसे काम करने वाली है. इसके प्लान्स के प्राइस क्या हैं और आपको कैसे अपने टीवी को एक पीसी में बदलना है.
इस सेवा के साथ आपको एक फिजिकल PC की जरूरत नहीं है!
JioPC बिना किसी भी परंपरागत हार्डवेयर के काम करता है. यूजर्स को इस सेवा को इस्तेमाल करने के लिए के केवल और केवल एक Jio Set Top Box की जरूरत है. हालाँकि, आपको एक Keyboard के साथ साथ एक Mouse और एक डिस्प्ले की भी जरूरत होने वाली है. इस सेवा की मदद से आप किसी भी स्क्रीन को एक शक्तिशाली PC में बदल सकते हैं.
किस प्राइस में मिलने वाले हैं JioPC के प्लान्स
JioPC Plans की कीमत 599 रुपये महीने से शुरू होती है, हालाँकि इसमें GST को भी बाद में जोड़ा जाने वाला है. हालाँकि, आप 4 महीने के लिए मिलने वाला एक लिमिटेड ऑफर भी ले सकते हैं, जो आपको 1499 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है. हालाँकि, लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान्स को भी आप खरीद सकते हैं.
यहाँ हम आपको सभी प्लान्स की डिटेल्स देख सकते हैं:
- 599 रुपये का प्लान एक महीने की वैलिडिटी के लिए मिलेगा, इसमें 8GB की रैम और 100GB स्टोरेज मिलने वाली है.
- दूसरे प्लान के तौर पर कंपनी 999 रुपये के प्लान को दे रही है, यह 2 महीने के लिए मिलेगा, इस प्लान का पहले प्राइस 1198 रुपये थे. इसका मतलब है कि इसे अब सस्ता कर दिया गया है.
- कंपनी ने एक 1499 रुपये के प्लान को भी पेश किया है, जो 3+1 महीने के लिए आता है. हालाँकि, यह प्लान आपको लिमिटेड समय के लिए ही ऑफर किया जा रहा है.
- एक अन्य प्लान 2499 रुपये का प्लान है, जो 6 महीने के साथ साथ 2 महीने के लिए मिलता है. यानी यह प्लान आपको कुल 8 महीने के लिए मिलता है. इस प्लान की कीमत पहले 4792 रुपये थी.
- 4599 रुपये के प्लान को आप 3 महीने के लिए खरीद सकते हैं. इस प्लान को पहले 8985 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा था.
- यहाँ आपको बता देते है कि इन सभी प्लान्स में आपको GST अलग से देना होगा.
मेंटेनेंस का जीरो खर्च
अब आप जन गए हैं कि यह सेवा क्लाउड आधारित है, ऐसे में JioPC अपने आप से ही अपडेट हो जाता है, यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और OS वर्जन पर अपडेट किया जा सकता है. इसमें परफॉरमेंस का कोई लैग नहीं है, और आपको किसी भी मैन्युअल अपग्रेड की जरूरत नहीं है.
Adobe Express का फ्री एक्सेस
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि JioPC में आपको Adobe Express का फ्री एक्सेस मिलने वाला है. इसके माध्यम से डिजाईन बना सकते हैं, कंटेंट क्रिएशन टूल के तौर पर इसे इस्तेमाल में ले सकते हैं. यह Creators, Students और छोटे उद्यमों के लिए बेस्ट है.
512GB क्लाउड स्टोरेज साथ में मिलेगी
सभी Subscription के साथ आपको 512GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलने वाली है. इससे फायदा यह है कि आप अपने डाक्यूमेंट्स, मीडिया और प्रोजेक्ट्स को बड़ी आसानी से स्टोर कर सकते हैं. आपको स्पेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
Virus और मैलवेयर प्रूफ
यह नेटवर्क लेवल पर प्रोटेक्टेड है. इसका मतलब है कि यह नेटवर्क साइबर थ्रेअट्स से भी दूर है. इसमें रिस्क कम है.
HyperOS और AI Tools से लैस है JioPC
JioPC में कंपनी ने Jio HyperOS 2.0 के साथ AI Tools का एक्सेस दिया है. इसमें स्मार्ट प्रोडक्टिविटी के लिए ऑटोमेटेड राइटिंग, डिजाईन और रिसर्च फीचर आदि भी मिलते हैं.
JioPC के लिए जीरो लॉक-इन
आपको सबसे बड़ी खासियत JioPC की अगर बताएं तो यह पूरी तरह से मेंटेनेंस रहित है. आपको किसी भी हार्डवेयर को चेंज करने या इसे ठीक करने की जरूरत कभी भी नहीं आने वाली है. इसके अलावा सब्सक्रिप्शन प्लान को आप किसी भी समय कैंसिल या बंद कर सकते हैं, ऐसा करने से आपके डेटा या परफॉरमेंस पर कोई भी असर नहीं होने वाला है.
एक महीने के लिए मिल रहा फ्री ट्रायल
Reliance Jio के Mukesh Ambani की और से ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. इस तोहफे में सभी नए JioFiber और JioAirFiber के ग्राहक JioPC को एक महीने के लिए फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप ट्रायल का समय कह सकते हैं. इस दौरान आप इस PC को समझ सकते हैं और इसपर आपको क्या करना है, इसकी सम्पूर्ण डिटेल्स हासिल आकर सकते हैं.