Digit.in

दिवाली-छठ पर घर जाने का प्लान? IRCTC की इस सुविधा से मिलेगी कन्फर्म टिकट! जानें

दिवाली-छठ पर घर जाने का प्लान? IRCTC की इस सुविधा से मिलेगी कन्फर्म टिकट! जानें

दीपावली और छठ त्योहार के पास आते ही लोगों घर वापस जाने के लिए टिकट खोजने लगते हैं. हालांकि, अभी कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलना काफी मुश्किल लगता है. रेलवे ने कई सारी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं लेकिन वो नाकाफी हो रहे हैं. ऐसे में आप IRCTC Vikalp Scheme के ऑप्शन से कन्फर्म टिकट ले सकते हैं.

इस स्कीम के बारे में कई लोगों को नहीं पता होता है. दरअसल भारतीय रेल में आपको विकल्प स्कीम चुनने का ऑप्शन IRCTC देता है. इससे वेटिंग लिस्ट वालों के लिए कन्फर्म टिकट मिलने का चांस काफी ज्यादा बढ़ जाता है. खासतौर पर पीक सीजन में यह काफी काम का फीचर है.

Vikalp Scheme से बढ़ेगा कन्फर्मेंशन चांस

IRCTC के Vikalp Scheme से आप टिकट कन्फर्मेंशन चांस को बढ़ा सकते हैं. यह खासतौर पर उनलोगों के लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन है जो दिवाली या छठ पर घर जाना चाहते हैं. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि विकल्प का ऑप्शन सेलेक्ट करने से कन्फर्मेशन की गांरटी नहीं होती है लेकिन कन्फर्म सीट मिलने की संभावना अत्यअधिक हो जाती है.

जब आप IRCTC से टिकट बुक करते हैं तो विकल्प स्कीम सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है. इसे सेलेक्ट करने पर टिकट शेड्यूल 12 घंटे के अंदर चलने वाली दूसरी ट्रेन में शिफ्ट हो जाता है और कोई सीट उपलब्ध होती है तो टिकट अपने आप कन्फर्म हो जाती है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि एक बार दूसरी ट्रेन में ट्रांसफर हो जाने के बाद वे अपने मूल ट्रेन की बुकिंग पर वापस नहीं आ सकते हैं.

मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में सुविधा

यह सुविधा केवल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए उपलब्ध है. विकल्प का ऑप्शन सेलेक्ट करने वाले वेटलिस्टेड पैसेंजर्स को इस पर कोई एडिशनल चार्ज नहीं देना होता है. वेटिंग टिकट बुक करते समय ही इसका प्रॉम्प्ट आएगा. इसको सेलेक्ट कर लें.

फिर आपको बदलाव होने ट्रेन पर कन्फ़र्मेशन के लिए चार्ट तैयार होने के बाद PNR स्टेटस चेक करना होगा. सीट कन्फर्म होने के बाद आप उसे ट्रेन से अपनी यात्रा कर सकते हैं और घर पर दिवाली-छठ मना सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles