IPL 2026: एक पूरा मैच देखने में कितना डेटा हो जाता है खत्म? HD और SD का क्या है हिसाब-किताब जान, समझ लें पूरी गणित
एक IPL मैच देखने में 2GB से 25GB तक डेटा खर्च हो सकता है
Smart TV और 4K स्ट्रीमिंग सबसे ज्यादा डेटा खपत करते हैं
वीडियो क्वालिटी कम करके डेटा बचाया जा सकता है
Indian Premier League 2026 को करोड़ों लोग ऑनलाइन देख रहे हैं. पिछले सीजन में IPL ने डिजिटल व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. करीब 652 मिलियन लोगों ने टूर्नामेंट ऑनलाइन देखा था, जबकि फाइनल मैच के दौरान एक समय में 55.2 मिलियन लोग लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे.
Surveyलेकिन मैच देखते समय सिर्फ रन और विकेट ही नहीं बढ़ते, बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा की खपत भी तेजी से बढ़ती रहती है. वीडियो क्वालिटी के हिसाब से एक पूरा IPL मैच देखने में 2GB से लेकर करीब 25GB तक डेटा खर्च हो सकता है. यही वजह है कि कई लोगों का मासिक डेटा प्लान जल्दी खत्म हो जाता है.
एक IPL मैच में कितना डेटा खर्च होता है?
मोबाइल डेटा पर ज्यादातर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वीडियो क्वालिटी को अपने आप 480p या 720p पर एडजस्ट कर देते हैं. इस दौरान हर घंटे लगभग 0.5GB से 2GB तक डेटा खर्च हो सकता है. अगर एक IPL मैच करीब 4 घंटे चलता है, तो सामान्य या HD क्वालिटी पर कुल डेटा खपत 2GB से 8GB तक पहुंच सकती है.

लेकिन अगर आप Full HD यानी 1080p में मैच देखते हैं, तो डेटा की खपत काफी बढ़ जाती है. भारत के आधिकारिक IPL स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक पूरा मैच 1080p में देखने पर लगभग 12GB डेटा खर्च हो सकता है. वहीं 4K क्वालिटी में यही खपत करीब 25GB तक पहुंच सकती है.
सबसे ज्यादा डेटा कौन खर्च करता है?
कई लोग सोचते हैं कि स्मार्टफोन सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल करता है, लेकिन असली डेटा खपत Smart TV और Connected TV डिवाइस पर होती है. ये डिवाइस अक्सर अपने आप सबसे ज्यादा उपलब्ध क्वालिटी पर स्ट्रीमिंग शुरू कर देते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2025 के दौरान Connected TV पर क्रिकेट देखने वालों की संख्या में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी. यानी करोड़ों लोग Full HD या 4K में मैच देख रहे थे और उनका डेटा बेहद तेजी से खत्म हो रहा था.
टेलीकॉम कंपनियां भी समझती हैं यह समस्या
डेटा खपत को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने IPL के दौरान खास Cricket Data Packs भी लॉन्च किए थे. इनमें 195 रुपये वाला 15GB डेटा पैक और 100 रुपये वाला 5GB ऐड ऑन पैक शामिल था. अगर आप Full HD में मैच देखते हैं, तो 5GB डेटा आधा मैच खत्म होने से पहले ही खत्म हो सकता है. वहीं 15GB डेटा पैक एक Full HD मैच के लिए ठीक माना जा सकता है, लेकिन 4K में यह भी पूरा मैच नहीं चला पाएगा.
कम डेटा में IPL देखने का आसान तरीका
अगर आप डेटा बचाना चाहते हैं तो स्ट्रीमिंग ऐप में जाकर वीडियो क्वालिटी को “Auto” या “Full HD” से बदलकर “Medium” या “Standard” कर सकते हैं. इससे डेटा की खपत काफी कम हो जाती है और देखने का अनुभव भी ज्यादा खराब नहीं होता. इसके अलावा कमजोर 4G नेटवर्क या भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में 720p क्वालिटी लॉक करने से बफरिंग भी कम हो सकती है. इस ट्रिक की मदद से आप IPL का मजा भी ले सकते हैं और आपका डेटा प्लान भी जल्दी खत्म नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile