International Women’s Day: जीवन को खास बनाने वाली महिलाओं को दें ये स्पेशल टेक गिफ्ट, रोजमर्रा के जीवन में आएगा काम
दुनिया भर में 8 मार्च को International Women’s Day मनाया जा रहा है. यह दिन महिलाओं के योगदान, मेहनत और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है. आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं और लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. ऐसे में यह मौका उन महिलाओं को खास महसूस कराने का भी होता है जो हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं.
Surveyअगर आप भी महिला दिवस पर किसी खास महिला के लिए उपयोगी और किफायती गैजेट गिफ्ट करने का सोच रहे हैं, तो कुछ ऐसे स्मार्ट डिवाइस हैं जो न केवल उपयोगी हैं बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से भी मददगार साबित हो सकते हैं.
Optisafe My Hero
महिलाओं की सुरक्षा आज भी भारत में एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए Optiemus Electronics ने एक ऑल-इन-वन सेफ्टी डिवाइस लॉन्च किया है जिसका नाम Optisafe My Hero है.
यह छोटा सा डिवाइस पुल मैकेनिज्म के जरिए काम करता है. जैसे ही इसे खींचा जाता है, यह आपके परिवार या दोस्तों को आपकी लोकेशन के साथ इमरजेंसी अलर्ट भेज देता है. इसके साथ ही यह तेज अलार्म बजाता है और स्मार्टफोन पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है.
यह डिवाइस ब्लूटूथ के जरिए Optisafe ऐप से कनेक्ट होता है. यह केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों और साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी आपात स्थिति में उपयोगी साबित हो सकता है. इसकी कीमत करीब 2,999 रुपये है.
Ivy Smart Jewelry
अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा डिवाइस को फैशनेबल तरीके से इस्तेमाल करना चाहता है तो Ivy Smart Jewelry एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह एक स्मार्ट ज्वेलरी डिवाइस है जो ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है.
इस ज्वेलरी में मौजूद पत्थर टच-सेंसिटिव होता है. इसे दो बार टैप करने पर तेज अलार्म बजता है, तीन बार टैप करने पर आपकी लोकेशन दोस्तों को भेजी जाती है और स्मार्टफोन पर ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है.
अगर इसे चार बार टैप किया जाए तो यह अपने आप गार्जियन को कॉल कर देता है. यह डिवाइस सुरक्षा के साथ-साथ स्टाइलिश भी है और इसकी कीमत लगभग 3,417 रुपये है.
Zoook Moto69 Torch
महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन Zoook Moto69 Torch इससे एक कदम आगे का विकल्प हो सकता है. यह दिखने में साधारण टॉर्च जैसा लगता है, लेकिन इसमें छिपा हुआ टेजर फीचर दिया गया है. टॉर्च के सामने लगे प्रॉन्ग्स की मदद से यह असुरक्षित स्थिति में हमलावर को हल्का झटका दे सकता है. यह रिचार्जेबल डिवाइस है और इसकी कीमत लगभग 699 रुपये है.
Sound Grenade e-Alarm
अगर आप छोटा, हल्का और किफायती सेफ्टी गैजेट चाहते हैं तो Sound Grenade e-Alarm भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह एक छोटा डिवाइस है जो खतरे की स्थिति में 120 डेसिबल तक का तेज सायरन बजाता है.
यह सायरन लगभग 100 मीटर तक सुनाई दे सकता है, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान तुरंत आकर्षित हो जाता है. चोरी, छेड़छाड़ या किसी भी खतरनाक स्थिति में यह काफी मददगार साबित हो सकता है. इस डिवाइस का वजन लगभग 20 ग्राम है और इसकी कीमत करीब 899 रुपये है.
Inito Fertility Monitor
यह एक हेल्थ-फोकस्ड स्मार्ट डिवाइस है जो महिलाओं के लिए काफी उपयोगी हो सकता है. Inito Fertility Monitor को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है और यह महिलाओं के मासिक चक्र के दौरान फर्टाइल दिनों की पहचान करने में मदद करता है.
इस डिवाइस के साथ मिलने वाली टेस्ट स्ट्रिप्स की मदद से Estrogen और Luteinizing Hormone के स्तर को मापा जाता है. इसके बाद सारी जानकारी मोबाइल ऐप में दिखाई देती है जिससे गर्भधारण की संभावना वाले दिनों का अनुमान लगाया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग 2,999 रुपये है.
महिला दिवस पर दिया गया छोटा सा उपहार भी किसी को खास महसूस करा सकता है. अगर वह उपहार उपयोगी भी हो और रोजमर्रा की जिंदगी में मददगार साबित हो, तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: भूल कर भी ऑनलाइन सर्च न करें ये 5 चीजें, सीधे घर पर दस्तक देगी पुलिस, तीसरे केस में तो जमानत भी संभव नहीं!
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile