Instagram का जबड़ फीचर, कम समय में देख पाएंगे ज्यादा Reels, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Meta फीचर्स को कॉपी करने के लिए मशहूर है. अब कंपनी ने TikTok का एक फीचर Instagram Reels के लिए जारी किया है. Instagram Reels के इस फीचर से यूजर्स Reels को फास्ट फॉरवार्ड कर सकते हैं. इससे यूजर्स लंबी रील्स को कम समय में ही देख पाएंगे.
रिपोर्ट के अनुसार, Instagram का यह फीचर लंबी Reels को कम समय में देखने का ऑप्शन देता है. TechCrunch की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स को 2x स्पीड पर देख सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स स्क्रीन के दाएं या बाएं किनारे को लंबे समय तक दबाकर 2x वीडियो प्लेबैक स्पीड एक्टिवेट कर सकते हैं. ये फीचर भारत में इंस्टाग्राम के iOS और Android ऐप्स पर पहले से उपलब्ध है.
दिलचस्प बात ये है कि टिकटॉक 2023 से अपने प्लेटफॉर्म पर 2x वीडियो प्लेबैक स्पीड ऑफर कर रहा है. यह पहली बार नहीं है जब मेटा के फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने टिकटॉक से कोई फीचर कॉपी किया हो. पहले भी कंपनी ने 15-सेकंड के वर्टिकल वीडियो को रील्स के रूप में इंस्टाग्राम पर लाया था.
इसके अलावा, Remix नाम का एक फीचर भी पेश किया, जो टिकटॉक के Duet फीचर से काफी मिलता-जुलता है. यह Duet या Remix फीचर यूजर्स को किसी मौजूदा वीडियो के साथ अपना वीडियो बनाने की सुविधा देता है. साथ ही, इंस्टाग्राम ने सर्च रिजल्ट्स को भी टिकटॉक की तरह ट्वीक किया है, जिसमें अब सिर्फ हैशटैग्स, यूजर अकाउंट्स और जगहों के बजाय फोटो और वीडियो दिखाए जाते हैं.
Instagram Reels को 2x स्पीड पर कैसे देखें?
स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें और डाउनलोड करें.
स्टेप 2: इंस्टाग्राम ऐप खोलें और ऐप के नीचे दिए गए रील्स टैब पर टैप करें.
स्टेप 3: अपनी पसंद की रील को देखना शुरू करें.
स्टेप 4: वीडियो को 2x स्पीड पर देखने के लिए स्क्रीन के दाएं या बाएं किनारे को लंबे समय तक दबाएं.
यह नया फीचर रील्स को तेजी से देखने का शानदार तरीका है, खासकर तब जब आप लंबे वीडियो को जल्दी निपटाना चाहते हैं. टिकटॉक से प्रेरित यह अपडेट इंस्टाग्राम को और भी यूजर-फ्रेंडली बनाता है. तो अगली बार जब आप रील्स स्क्रॉल करें, इस ट्रिक को आजमाएं और समय बचाएं.