Instagram का Instants फीचर सभी दोस्तों के साथ शेयर कर रहा है आपकी फोटो, जानें कैसे करें बंद, स्टेप बाय स्टेप गाइड

HIGHLIGHTS

Instants फोटो 24 घंटे में डिलीट

फोटो एक साथ कई लोगों को जाती

सेटिंग्स से फीचर बंद कर सकते हैं

Instagram का Instants फीचर सभी दोस्तों के साथ शेयर कर रहा है आपकी फोटो, जानें कैसे करें बंद, स्टेप बाय स्टेप गाइड

अगर आपने आज अचानक Instagram पर “Instants” फोटो का नोटिफिकेशन देखा और चौंक गए, तो आप अकेले नहीं हैं. हो सकता है किसी ने आपको फोटो भेजी हो, लेकिन यह जानबूझकर भेजी गई या गलती से, यह साफ नहीं है. ऐसे में बेहतर है कि एक बार भेजने वाले से पूछ लें. Instagram ने हाल ही में Instants नाम का नया फोटो शेयरिंग फीचर लॉन्च किया है, जो अब तेजी से यूजर्स के बीच चर्चा में है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Instagram का Instants फीचर

Instants एक ऐसा फीचर है जिसमें आप फोटो शेयर कर सकते हैं, लेकिन ये फोटो 24 घंटे बाद अपने आप डिलीट हो जाती हैं. यह फीचर काफी हद तक Snapchat जैसा है, जहां आप बिना एडिट किए अपने रियल मोमेंट्स शेयर कर सकते हैं.

आप इसे सीधे Instagram ऐप में या Instants नाम के अलग ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं. फिलहाल इसमें आप किसी एक व्यक्ति को फोटो नहीं भेज सकते. आपको दो ही विकल्प Friends Close Friends मिलते हैं. यानि फोटो एक साथ कई लोगों को भेजी जाती है, जिससे कुछ यूजर्स को परेशानी हो रही है.

कैसे काम करता है Instants फीचर?

जब आप Instagram के DM सेक्शन में जाते हैं, तो नीचे की तरफ एक छोटा फोटो स्टैक दिखता है, वहीं से Instants शुरू होता है. पहली बार खोलने पर ऐप आपको इसके फीचर्स के बारे में बताता है, जैसे कि इसमें viewers list नहीं होती और replies या reactions प्राइवेट रहते हैं.

कैमरा खोलने पर नीचे “Friends” और “Close Friends” का विकल्प मिलता है. डिफॉल्ट रूप से यह “Friends” पर सेट होता है. यहीं सबसे बड़ी दिक्कत है. जैसे ही आप फोटो क्लिक करते हैं, वह आपकी पूरी फ्रेंड्स लिस्ट को भेज दी जाती है. कई बार यूजर्स को पता भी नहीं चलता कि फोटो सभी को भेज दी गई है.

यूजर्स क्यों हो रहे परेशान?

Instagram पर लोग आमतौर पर अच्छे और एडिटेड फोटो शेयर करते हैं. लेकिन Instants फीचर में कंट्रोल कम होने के कारण कई यूजर्स को यह पसंद नहीं आ रहा. AI और फिल्टर के दौर में लोग परफेक्ट फोटो शेयर करने के आदी हो चुके हैं, ऐसे में यह फीचर कुछ यूजर्स को असहज कर रहा है.

कैसे बंद करें Instants फीचर?

अगर आप Instants फीचर को बंद करना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं:

  • Instagram प्रोफाइल खोलें
  • ऊपर दाईं तरफ तीन लाइन मेनू पर टैप करें
  • Settings में जाएं
  • Content Preferences पर जाएं
  • “Hide Instants in Inbox” को ऑन कर दें

इसके बाद Instants आपके इनबॉक्स से हट जाएगा और आपको दूसरों के Instants भी नहीं दिखेंगे. अगर आप इसे पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो एक और तरीका है. DM में Instants आइकन को दबाकर रखें और दाईं तरफ स्वाइप करें, इससे यह अस्थायी रूप से बंद हो जाएगा.

शेयर की गई फोटो कैसे हटाएं

अगर आपने गलती से कोई फोटो भेज दी है, तो आप उसे डिलीट भी कर सकते हैं. यह फोटो सभी लोगों के फीड से एक साथ हट जाएगी. इसके लिए Instants की गैलरी में जाकर फोटो को हटाना होगा.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile