Independence Day 2025: जाम और रास्ता बंद से मिलेगी निजात, फोन में मिलेगा रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) 2025 आ चुका है और यह भारत के लिए बेहद अहम दिन है. इस मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह के समारोह आयोजित होते हैं. अगर समारोह सरकारी स्तर पर हो, तो उस दिन ट्रैफिक और डाइवर्जन में बदलाव भी देखने को मिलता है. ऐसे हालात में, फोन में नेविगेशन ऐप होना अब जरूरी हो गया है.

अगर आप भी रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन सुझाव दिए जा रहे हैं. इनकी मदद से आप रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट ले सकते हैं. यहां पर आपको ऐसे ही कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट ले सकते हैं.

गूगल मैप्स (Google Maps)

गूगल मैप्स हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर है, इसकी यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस और सटीक जानकारी के कारण. यह रियल-टाइम में वैकल्पिक रूट, ट्रैफिक और अनुमानित समय (ETA) बताता है. खास बात यह है कि यह ऐप यूज़र्स से ट्रैफिक डेटा इकट्ठा करता है और उसी के आधार पर सटीक रूट इनसाइट्स देता है.

एप्पल मैप्स (Apple Maps)

आईफोन यूज़र्स के लिए एप्पल मैप्स एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है. यह रियल-टाइम ट्रैफिक के साथ-साथ घटना रिपोर्ट्स भी देता है. इसमें Siri सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ड्राइविंग या किसी अन्य काम के दौरान इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है.

मैपमायइंडिया (MapMyIndia)

रियल-टाइम ट्रैफिक चेक करने के लिए यह ऐप भी काफी उपयोगी है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रोड क्लोज़र और वैकल्पिक रूट की जानकारी मिलती है. यह लोकल डेटा पर आधारित है और खासकर शहरी क्षेत्रों में बेहद सटीक जानकारी देता है.

इन तीनों ऐप्स में से कोई भी अपने फोन में डाउनलोड करके आप स्वतंत्रता दिवस 2025 के दिन ट्रैफिक से बच सकते हैं. साथ ही, आप अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों की लोकेशन देखकर यह भी जान सकते हैं कि कौन से रास्ते बंद हैं और कौन सा रूट चुनना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Realme, Oppo और OnePlus यूजर्स आज ही ऑन कर लें ये दो सेटिंग, चोरों की आ जाएगी शामत, खुद लौटा जाएगा फोन!

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :