Insta-FB की छुट्टी! WhatsApp पर चलने लगी Reel, जान लें देखने का तरीका

Reels on WhatsApp: WhatsApp दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है. इसके 3.5 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. लोग चैटिंग के साथ वॉयस कॉल्स और वीडियो कॉल्स के लिए इस पर भरोसा करते हैं. यानी WhatsApp लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है. जब इतना कुछ इस प्लेटफॉर्म पर हो रहा है तो एंटरटेनमेंट के लिए दूसरी ऐप क्यों यूज करें?

WhatsApp में एक हिडेन फीचर भी है. यह Instagram और Facebook की तरह ही मजेदार है. Reels और शॉर्ट वीडियो की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में बढ़ रही है. लोग बसों, ट्रेनों, रेस्टोरेंट्स और ऑफिस में इन्हें देखते हैं. बिल्कुल Instagram और Facebook की तरह आप WhatsApp पर भी रील्स देख सकते हैं.

WhatsApp पर Reels कैसे देखें?

यह फीचर Android और iOS दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है. WhatsApp पर रील्स देखना बेहद आसान है. बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसके लिए सबसे पहले आपको WhatsApp ऐप ओपन करना होगा. इसके बाद आपको स्क्रीन पर Meta आइकन खोजना होगा.

आपको बता दें कि Meta आइकन की लोकेशन Android और iOS में थोड़ी अलग हो सकती है. Meta आइकन पर टैप करने के बाद आपको एक नया चैट पेज दिखेगा. जिसमें फ्रेश यूजजर इंटरफेस होगा.

इसके बाद आपको बस एक प्रॉम्प्ट टाइप करना होगा. आप चैट बॉक्स में Show me reels या Show me Digit reels या Show me reels के बाद अपने पसंदीदा क्रिएटर के चैनल का नाम लिख सकते हैं. इसके बाद आपको वहीं पर रील्स नजर आने लगेंगी.

WhatsApp स्टेटस पर म्यूजिक लगाने की सुविधा

इन कमांड्स के साथ आप रील्स का मजा लेने के लिए तैयार हैं. आप चाहे तो कुछ ही टैप में ढेर सारे टॉपिक्स एक्सप्लोर कर सकते हैं. दूसरी खबरों में WhatsApp ने हाल ही में एक मजेदार अपडेट रोल आउट किया है. जो आपके स्टेटस शेयरिंग को और लाइवली बना देगा. अब जब आप स्टेटस पोस्ट करेंगे, तो उसमें शॉर्ट म्यूजिक क्लिप्स ऐड कर सकते हैं. बस एक छोटे म्यूज़िक नोट आइकन पर टैप करें और लाखों गानों में से अपना पसंदीदा चुनें.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles