Online Payment करने से पहले कैसे पहचानें कौन सा QR Code Fake है, यहाँ देखें सबसे आसान तरीका
इस समय बाजार में Fake QR Codes का चलन बढ़ता जा रहा है, हम इसे लेकर बहुत सी खबरें भी देख रहे हैं।
हालांकि, आप पेमेंट करने से पहले ही Fake QR Codes की पहचान कर सकते हैं।
आइए जानते है कि आखिर आपको इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना होगा।
QR कोड का उपयोग तेजी से online Payment आदि के लिए बढ़ता जा रहा है। यह भारतीय बाजार में डिजिटल पेमेंट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी बन गया है। स्ट्रीट वेंडर्स से लेकर लग्जरी मॉल्स तक, हर जगह इनका इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे इनका इस्तेमाल आपण चरम पर पहुँच रहा है, यानि बढ़ रहा है, वैसे वैसे स्कैमर्स ने इसे लेकर भी स्कैम करने का तरीका निकाल लिया है। इस समय स्कैमर्स एक फर्जी QR कोड के जरिए मासूम उपभोक्ताओं को धोखा देने के तरीके अपना रहे हैं।
ऐसे में आप जिसे पेमेंट कर रहे हैं, उसे पेमेंट न मिलकर किसी और के ही खाते में जा रही है। इस कारण से मासूम लोगों को दो दो बार पेमेंट करना पड़ रहा है, इसे ही आप स्कैम कह सकते हैं, क्योंकि यह भी ऑनलाइन ठगी के दायरे में ही आता है। हालांकि, हम आपको इससे बचने का एक रामबाण तरीका बताने वाले हैं। आइए जानते हैं।
यहाँ हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे QR Code Scam से बच सकते हैं और पेमेंट करने से पहले ही कैसे वेरीफाई कर सकते हैं कि जिस QR Code पर आप पेमेंट कर रहे हैं, वह सही है या फर्जी।
QR कोड धोखाधड़ी के बढ़ते केस
हाल ही में मध्य प्रदेश में एक मामला सामने आया, जहां स्कैमर्स ने QR कोड के जरिए ग्राहकों को ठगने की नई रणनीति अपनाई है। धोखेबाजों ने दुकानों और पेट्रोल पंपों पर असली QR कोड की जगह फर्जी QR कोड चिपका दिए। जब ग्राहकों ने इन फर्जी कोड को स्कैन किया, तो उनकी राशि सीधे स्कैमर्स के खातों में चली गई। इस धोखाधड़ी का तरीका न केवल आपकी पेमेंट की गई अमाउन्ट बल्कि आपके पेमेंट डिटेल्स को भी चुरा सकती है, ऐसे में आपका जोखिम ज्यादा बढ़ जाता है।
कैसे करें फर्जी QR कोड की पहचान?
आप कुछ तरीकों को अपनाकर फर्जी QR Code की पहचान कर सकते हैं, ऐसा करने के लिए आपको केवल और केवल कुछ बातों को ध्यान में रखकर उन्हें अमल में लाना है।
साउंड बॉक्स का इस्तेमाल करें
भुगतान वेरीफिकेशन के लिए आपको साउंड बॉक्स का उपयोग करना चाहिए। यह एक ट्यून और तेज आवाज के साथ इस बात की पुष्टि करता है कि पेमेंट आपको मिली है कि नहीं। हो सकता है इसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ जाएँ लेकिन इससे आपका कितना फायदा हो रहा है, इसका अंदाजा आप बढ़ते फर्जीवाड़े को देखकर लगा सकते हैं।
साउंड बॉक्स का उपयोग व्यापारी को तुरंत सूचित करता है कि भुगतान हो चुका है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि QR कोड असली है।
QR कोड पर नाम की जांच करें
जब आप किसी भी QR Code को स्कैन करते हैं तो पेमेंट करने से पहले जहां आप पेमेंट कर रहे हैं, उसका नाम आता है, आपको सामने वाले से इस बात की जांच करनी है कि वह नाम उसका ही है।