Amazon Pay बैलेंस को बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें? ये रहा स्टेप बाय स्टेप गाइड

Amazon Pay बैलेंस को बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें? ये रहा स्टेप बाय स्टेप गाइड
HIGHLIGHTS

Amazon Pay बैलेंस को आसानी से बैंक खाते में ट्रांसफर करें।

KYC पूरा होने के बाद ही आप Amazon Pay बैलेंस से बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

यहाँ जाने आप कैसे Amazon Pay Balance को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

आप में से अधिकांश लोगों ने Amazon से खरीदारी होगी, और करते भी होंगे। अब इनमें से बहुत से लोग Amazon Pay का इस्तेमाल करके भी पेमेंट करते होंगे, कर भी रहे होंगे। अब अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो आपको बता देते है कि इसके कुछ फायदे हैं, यानि अगर आप Amazon Pay के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो इसके कुछ फायदे आपको मिलते हैं, अब अगर आप Amazon से खरीदारी कर रहे हैं और Amazon Pay का उपयोग करके ही भुगतान करते हैं तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं, सब यह इन-एप प्रणाली ही है, आपको किसी भी थर्ड पार्टी एप पर जाने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि आपको बता देते है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको इसके लिए Amazon Pay Wallet में अपने कुछ पैसे रखने होंगे। की बार ऐसा भी होता है कि आप वॉलेट से ऐसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं, हालांकि सही जानकारी न होने के कारण हम ऐसा कई बार नहीं कर पाते हैं। 

अगर आपके साथ भी ऐसी ही स्थिति बनी है तो आपकी सहायता के लिए हम आ गए हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Amazon Pay बैलेंस को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का तरीका बताने जा रहे हैं। अमेज़ॅन पे बैलेंस रेजिस्ट्रैशन के लिए, आपको आईडी, बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा।

Amazon Pay बैलेंस को बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें?

आपको सबसे पहले बता देते है कि केवाईसी पूरा होने के बाद ही अमेज़न पे बैलेंस से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। तो अगर आपने केवाईसी नहीं किया है तो पहले कर लें। आगे क्या है, आइए जानते हैं। 

  • सबसे पहले अपने फोन में अपना Amazon ऐप ओपन करें। 
  • इसके बाद Amazon Pay सेक्शन में जाएं।
  • अब सेंड मनी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बैंक आइकन पर क्लिक करें।
  • अब IFSC कोड के साथ बैंक खाते का विवरण प्रदान करें।
  • इसके बाद Pay Now बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप कितना पैसा भेजना चाहते हैं इसकी जानकारी भरें। 
  • अब स्क्रीन पर एक पॉपअप मेनू दिखाई देगा, जिसमें Pay by Amazon Pay बैलेंस दिखाई देगा।
  • अब इस पर टैप करें और पेमेंट करें।
  • इसके बाद Amazon Pay बैलेंस आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo