मॉनसून में AC और फ्रिज को बचाने के आसान उपाय, जानें कैसे रखें डिवाइस Safe
ज्यादा बारिश हो रही हो तो सबसे पहले फ्रिज और AC का प्लग सॉकेट से हटा दें।
अगर आपकी AC की आउटडोर यूनिट छत या खुले स्थान पर है, जहां बारिश का पानी सीधे पड़ता है, तो विशेष ध्यान दें।
अगर फ्रिज के लिए दूसरा सॉकेट उपलब्ध नहीं है, तो सूखी दीवार तक इंतजार करते हुए एक्सटेंशन बोर्ड का सुरक्षित उपयोग कर सकते हैं।
देशभर में मॉनसून अपने जोरो पर है, दिल्ली में कुछ दिनों से बारिश के रेड अलर्ट ने सावधानी बरतने की जरूरत को और बढ़ा दिया है। इस मौसम में घर के कीमती इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, खासकर AC और फ्रिज, को नुकसान से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। इनकी खराबी न केवल असुविधा पैदा करती है, बल्कि मरम्मत में भारी खर्च भी करवाती है। आइए, जानते हैं बारिश के दिनों में इन डिवाइसेज की सुरक्षा के लिए कुछ प्रभावी उपाय, जो आपके घर को सुरक्षित रखेंगे।
बारिश के दौरान ये कदम उठाएं
जब आपके इलाके में ज्यादा बारिश हो रही हो तो सबसे पहले फ्रिज और AC का प्लग सॉकेट से हटा दें। बारिश के मौसम में बिजली बार बार चली जाती है, इसके साथ साथ वोल्टेज का ऊपर नीचे होना एक आम बात है। इससे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को नुकसान हो सकता है। हालांकि, अगर आप प्लग निकाल देते हैं, जो आप अपने इन डिवाइसेज को सुरक्षित रख सकते हैं और अनचाहे जोखिम से दूर हो सकते हैं।
दीवार पर सीलन का खतरा
लगातार बारिश से घरों में दीवारों पर सीलन की समस्या हो सकती है। अगर AC या फ्रिज के सॉकेट वाली दीवार पर नमी दिखाई दे, तो तुरंत प्लग को बाहर निकाल दें। सीलन के कारण पानी सॉकेट तक पहुंच सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। दीवार पूरी तरह सूखने तक प्लग सॉकेट से अलग रखें। अगर फ्रिज के लिए दूसरा सॉकेट उपलब्ध नहीं है, तो सूखी दीवार तक इंतजार करते हुए एक्सटेंशन बोर्ड का सुरक्षित उपयोग कर सकते हैं।
AC का खास ध्यान रख
अगर आपकी AC की आउटडोर यूनिट छत या खुले स्थान पर है, जहां बारिश का पानी सीधे पड़ता है, तो विशेष ध्यान दें। जब AC का उपयोग न हो, बारिश के दौरान उसे कवर करना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बाजार में AC की आउटडोर यूनिट के लिए प्लास्टिक कवर आसानी से मिलते हैं, जो पानी से सुरक्षा प्रदान करते हैं। अगर कवरिंग संभव न हो, तो बारिश रुकने और यूनिट के पूरी तरह सूखने तक AC को चालू न करें, ताकि नमी से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना सही रहेगा
बारिश के दिनों में बाहर के ट्रांसफॉर्मर गीले होने से बिजली ऊपर नीचे हो सकती है, जो AC और फ्रिज जैसे संवेदनशील डिवाइसेज के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में स्टेबलाइजर का उपयोग करना बुद्धिमानी होगी। यह डिवाइस वोल्टेज को नियंत्रित रखता है और आपके डिवाइसेज को बिजली के झटकों से बचाता है। सामान्य दिनों में भी स्टेबलाइजर उपयोगी है, लेकिन मॉनसून में इसका महत्व और बढ़ जाता है।