न ChatGPT का सब्सक्रिप्शन, न एक पैसे का खर्चा..FREE में बनाएं Ghibli Style वाली फोटो, सोशल मीडिया पर है धूम!

अगर आप हाल ही में सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कर रहे हैं तो आपने Anime स्टाइल की पोर्ट्रेट्स की बाढ़ जरूर देखी होगी. OpenAI के लेटेस्ट GPT-4o अपडेट से बनीं ये Studio Ghibli Style की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं. हालांकि, यह फीचर अभी सिर्फ ChatGPT Plus, Pro और Team यूजर्स के लिए है.

अगर आपने ChatGPT का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है तो आप इसका फायदा नहीं ले पाएंगे. लेकिन, आपको यहां पर फ्री में Ghibli Style की फोटो बनाना का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे आप फ्री में ही Ghibli Style फोटो बिना ChatGPT सब्सक्रिप्शन के भी बना सकते हैं.

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कन्फर्म किया कि भारी डिमांड की वजह से फ्री यूजर्स के लिए ये फीचर देर से आएगा. यानी बिना पेड सब्सक्रिप्शन के अभी ये मुमकिन नहीं. लेकिन टेंशन मत लीजिए, ChatGPT की सब्सक्रिप्शन लिए बिना भी आप घिबली स्टाइल की ट्रेंड में शामिल हो सकते हैं. आप फ्री में अपनी Anime पोर्ट्रेट्स बना सकते हैं और सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं. इसके लिए आप दूसरे AI Tool का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये AI टूल्स आएंगे काम:

Grok AI

xAI का Grok AI एक ऐसा टूल है जो Ghibli Style में तस्वीरें बना सकता है. आपको बस अपनी फोटो अपलोड करनी है और Grok से कहना है कि इसे Anime जैसा बना दे. हां, हर AI का अपना स्टाइल और ट्रेनिंग डेटा होता है, तो रिजल्ट GPT-4o जितना परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन मजा तो आएगा ही.

InsMind

InsMind एक फ्री AI फिल्टर देता है, जो खास तौर पर Ghibli Style आर्टवर्क के लिए डिजाइन किया गया है. Grok के मुकाबले ये घिबली की वाइब को बेहतर कैप्चर करता है. इसमें केवल अपनी फोटो डालें फिर फिल्टर लगाएं और और बस आपका घिबली लुक तैयार हो जाएगा.

आखिरी में आपके पास ChatGPT का ही ऑप्शन बचता है. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा. आपको बता दें कि ChatGPT Pro के लिए आपको 1950 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे. यह प्लान कई लोगों को महंगा लग सकता है. लेकिन, ऊपर बताए गए AI से आप तो इसका काम फ्री में भी कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles