अगर आप किसी छोटे घर में रहते हैं और आपका बेडरूम भी छोटा है तो यहाँ के लिए आपको ऐसे कूलिंग समाधान की जरूरत है जो ज्यादा जगह की जरूरत के बिना ही आपको शिमला वाली कूलिंग दे सके। कई बार होता है कि हम जरूरत से ज्यादा बड़े कूलर को खरीद लेते हैं लेकिन इसके बाद समस्या घटने की बजाए बढ़ने लगती है। असल में, बड़े गैजेट आपको ठंडक तो देते हैं लेकिन आपके बिजली के बिल पर भी उतना ही असर भी डालते हैं। ऐसे में आपके छोटे घर और छोटे बेडरूम के लिए आपको एयर कूलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम इसी की चर्चा करने वाले हैं। आइए जानते है कि आपको क्या क्या ध्यान रखना चाहिए, अगर आप एक एयर कूलर इन गर्मियों में खरीदने जा रहे हैं।
अगर छोटे कमरों की बात करें तो यह बड़े कमरों से बेहद अलग होते हैं और इनका व्यवहार भी अलग ही होता है। इन्हें एयरफ़्लो भी अलग सा चाहिए होता है और इन कमरों के तापमान में भी काफी फरक देखने को मिलता है। असल में, यह सब इसलिए होता है क्योंकि इन कमरों में एयर सर्कुलेशन के लिए बेहद ही काम जगह मिलती है। इसी कारण से कूलिंग डिवाइस ऐसा होना चाहिए, जो आपके इस कमरे के साइज़ से मैच कर जाए। अगर आप एक गलत डिवाइस का चुनाव कर लेते हैं तो जाहीर तौर पर यह आपको परेशान कर सकता है।
आपको अपने बेडरूम के लिए सही कूलिंग के साथ साथ कम्फ़र्ट का ध्यान देने वाले, शांत और बैलन्स डिवाइस को चुनना चाहिए। अगर आप सही कूलर का चुनाव करते हैं तो आपकी स्लीप क्वालिटी में भी काफी बदलाव होते हैं, कभी यह बेहतर हो सकते हैं और कभी यह आपको परेशान करने वाले हो सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि आपको कूलर खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप अपने छोटे कमरे के लिए एक बेहतरीन कूलर का चुनाव कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि आप किस टाइप के एयर कूलर के साथ जा सकते हैं। इस समय बाजार में कई टाइप के एयर कूलर आपको मिल जाने वाले हैं। आपको इनमें से किसका चुनाव करना है, यह आपको उसी समय सही से समझ आने वाला है, जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेते हैं।
यह भी पढ़ें: बड़े कमाल के हैं ये 5 Air Cooler..बिजली चली जाए तो इंवर्टर से चला लो
आइए अब एक बार सभी कूलर के टाइप आदि पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि आखिर आपके लिए किस टाइप का कूलर खरीदना सबसे बेस्ट हो सकता है।
यह एयर कूलर खासतौर पर छोटे स्पेस के लिए निर्मित होते हैं। डिजाइन के मामले में यह स्लिम वर्टिकल बॉडी से लैस होते हैं और आसानी से एक छोटे कमरे में काम करते हैं।
अगर आप इन कूलर्स को देखते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह मोस्ट प्रैक्टिकल चॉइस हो सकता है अगर आप एक छोटे कमरे के लिए कूलर की तलाश कर रहे हैं। इन कूलर को खासतौर पर छोटे स्पेस के लिए ही निर्मित किया गया होता है और छोटे जगह पर यह कूलिंग के लिए बेस्ट भी होते हैं, काम जगह घेरते हैं और ज्यादा से ज्यादा कूलिंग देते हैं।
हमने आमतौर पर देखा है कि Desert Cooler काफी बड़े होते हैं, हालांकि, अगर आप इनके छोटे वर्जन खरीदना चाहते हैं तो यह आपको आजकल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इनका एयर फ़्लो बेहतरीन होते है यह पर्सनल कूलर के मुकाबले ज्यादा से ज्यादा कूलिंग के लिए शानदार माने जा सकते हैं।
अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप आसानी से अपने लिए एक बेस्ट एयर कूलर खरीद सकते हैं। हालांकि, आप कुछ फीचर भी देख सकते हैं, जो गर्मियों में आपकी मदद करने वाले हैं, ताकि आपको कूलिंग ज्यादा से ज्यादा मिले और खर्च कम से कम हो।
आपको कूलर के बारे में अब काफी जानकारी मिल चुकी है, ऐसे में आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आपको कूलर को किस जगह पर रखना है, जहां से यह ज्यादा ज्यादा एयर फ़्लो आपको दे सके और कम स्पेस में भी आपको शिमला वाली कूलिंग दे सके। आइए जानते हैं कि आखिर आपको कूलर को कहाँ और कैसे प्लेस करना है।
अगर आप चाहते हैं कि आपको सही कूलिंग लंबे समय तक मिलती रहे तो आपको कूलर को एक ऐसे स्थान पर रखना चाहिए। जहां वेंटिलेशन सही होना चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर आपको लंबे समय तक कूलिंग दे तो आप जानते हैं कि आपको वेंटिलेशन का ध्यान रखना है, ऐसे में आपको कूलर को दीवार के आसपास रखने से भी बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कूलिंग अच्छी नहीं मिलने वाली है।
इस चीज का आपको खास से भी ज्यादा ध्यान रखना होगा। असल में, यह सभी इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अपने कूलर को कहाँ प्लेस कर रहे हैं। अगर आप कूलर को उस स्थान पर रखते हैं जहां से उसे बाहर की हवा मिल रही है तो आपको ठंडी ही हवा निरंतर मिलती रहने वाली है। आपको एयर फ़्लो अच्छा रहे इसके लिए कूलर को सही जगह पर ही रखना चाहिए।
आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने कूलर को समय समय पर साफ करते रहें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो जाहिर तौर पर आपका कूलर आपको एक समय के बाद सही और ठंडी हवा नहीं देने वाला है।
आप इन सभी तरीकों को अपना अपने कूलर से ज्यादा से ज्यादा ठंडी हवा ले सकते हैं। इसके अलावा यह हवा आपको लंबे समय तक मिलती रहने वाली है। बस आपको समझदारी से काम करना है और अपने कूलर से जुड़ी इन सभी बातों को याद कर लेना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नुकसान नहीं होने वाला है, बल्कि गर्मी से लड़ने के लिए एक हथियार जरूर मिलने वाला है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Air Cooler Cooling Tips: सही समय पर चलाएं कूलर, दिनभर ठंडा रहेगा घर, नहीं पड़ेगा तेज़ धूप का असर