PAN Card Fraud: कहीं आपके नाम पर तो नहीं लिया गया लोन? पैन से होने वाले फर्जीवाड़े का ऐसे लगाएं पता
देश में तेजी से बढ़ते लोन फ्रॉड और आइडेंटिटी थेफ्ट के मामलों के बीच यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि कहीं किसी ने आपके पैन कार्ड के जरिए बिना आपकी जानकारी के कोई लोन तो नहीं लिया है. क्योंकि अगर ऐसा हुआ है, तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर और भविष्य में लोन लेने की क्षमता पर पड़ेगा. इस आर्टिकल में जानिए कि अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ हो तो कैसे जांच करें और क्या कदम उठाएं.
Surveyपैन कार्ड के जरिए हुए लोन फ्रॉड की जांच कैसे करें?
नियमित रूप से चेक करें अपना क्रेडिट रिपोर्ट
आपके पैन कार्ड से जुड़ी सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी क्रेडिट ब्यूरो के पास होती है. भारत में CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark जैसे क्रेडिट ब्यूरो हर उस लोन या क्रेडिट कार्ड की जानकारी रखते हैं जो आपके नाम से लिया गया हो. इन वेबसाइट्स पर जाकर आप हर साल एक बार फ्री क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपना पैन नंबर और मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा.
रिपोर्ट में इन बातों पर रखें ध्यान
जब आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पढ़ें, तो नीचे दिए गए पॉइंट्स पर गौर करें:
- कोई ऐसा लोन या क्रेडिट कार्ड जिसे आपने खुद अप्लाई नहीं किया हो.
- अजनबी लेंडर या बैंक का नाम.
- गलत अकाउंट नंबर या लोन डिटेल.
- हार्ड इंक्वायरी जिसे आपने मंजूरी नहीं दी हो.
अगर इनमें से कोई भी चीज आपको संदिग्ध लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके पैन का गलत इस्तेमाल हुआ है.
यह भी पढ़ें: थिएटर में फुल गर्दा काट रही अहान पांडे-अनीत पड्डा की Saiyaara, OTT प्लेटफॉर्म हुआ रिवील, जानें कब देगी दस्तक
पैन कार्ड से फर्जी लोन लिए जाने पर क्या करें
लेंडर और क्रेडिट ब्यूरो को सूचित करें
जिस बैंक या NBFC के नाम पर फर्जी लोन रिपोर्ट में दिख रहा है, उसे तुरंत संपर्क करें और उन्हें सूचित करें कि यह लोन आपने नहीं लिया है. साथ ही उस क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं जहां यह एंट्री दिख रही है और ऑनलाइन डिस्प्यूट फाइल करें.
सबूत के साथ शिकायत दर्ज करें
डिस्प्यूट दर्ज करते समय आपको अपनी पहचान के दस्तावेज, लोन के झूठे होने के सबूत और एक अफिडेविट (शपथ पत्र) जमा करना होगा जिसमें आप फर्जीवाड़े की बात स्पष्ट करें.
साइबर सेल में शिकायत करें
आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, इसलिए अपने नजदीकी साइबर क्राइम थाने या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और संबंधित सबूत दें. इससे भविष्य में इस पर कानूनी कार्रवाई संभव हो पाएगी.
भविष्य में पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल से कैसे बचें?
- किसी भी अनजान वेबसाइट, ऐप या व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर पैन नंबर साझा न करें.
- बिना जरूरत किसी को पैन कार्ड की फोटो या नंबर न दें.
- अगर पैन कार्ड खो गया है, तो तुरंत रीप्रिंट के लिए अप्लाई करें और आने वाले महीनों में क्रेडिट रिपोर्ट पर नजर रखें.
- अपने सभी बैंकिंग और लोन संबंधी अकाउंट्स पर मजबूत पासवर्ड लगाएं और एसएमएस/ईमेल अलर्ट ऑन रखें ताकि किसी भी नई एप्लिकेशन की जानकारी तुरंत मिले.
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
पैन कार्ड एक बेहद संवेदनशील और ताकतवर डॉक्यूमेंट है. इसके जरिए किसी ने भी अगर आपकी पहचान चुराकर लोन लिया, तो आपकी फाइनेंशियल साख पर बुरा असर पड़ सकता है. इसीलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें और किसी भी गड़बड़ी की तुरंत सूचना संबंधित संस्थाओं को दें.
यह भी पढ़ें: FASTag Annual Pass खरीदने का है प्लान? तो यहां जान लीजिए छोटे-बड़े सभी सवालों के जवाब
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile