एक सेटिंग और बंद हो जाएंगे स्पैम कॉल.. सरकार ने बताया Android फोन यूजर्स को ये तरीका, जान लें फटाफट

Spam Calls से सभी परेशान हैं. इसकी वजह से कई बार हम जरूरी काम करते वक्त डिस्टर्ब हो जाते हैं. हालांकि, Spam Calls पर शिकंजा कसने के लिए TRAI और DoT लगातार सख्ती कर रहे हैं. हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर स्पैम कॉल ना रोक पाने की वजह से जुर्माना भी लगाया गया है. अब सरकारी एजेंसी ने इससे निपटने का सुझाव यूजर्स को दिया है.
Spam Calls से निपटने का सुझाव DoT ने दिया है. DoT ने X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर कर सारे स्टेप्स बताए हैं जिनकी मदद से यूजर्स स्पैम कॉल को रोक सकते हैं. यह तरीका हम पहले भी आपको बता चुके हैं. इससे काफी हद तक स्पैम कॉल को रोकने में मदद मिलती है.
स्पैम कॉल कर सकता है आर्थिक नुकसान
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि Spam Calls की वजह लोगों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान होता है. स्पैम कॉल की वजह से कई बार जरूरी काम के दौरान भी लोगों को दिक्कत हो जाती है. आप इसको आसानी से रोक सकते हैं. हालांकि, इससे सभी Spam Calls आने बंद नहीं होंगे. लेकिन, पहले से काफी ज्यादा फायदा आपको दिखेगा.
DoT ने स्पैम कॉल को रोकने का ये तरीका एंड्रॉयड फोन के लिए बताया है. DoT के शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है एंड्रॉयड फोन यूजर्स आसानी से स्पैम कॉल को बंद कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक सेटिंग फोन में ऑन करनी होगी. फोन की सेटिंग ऑन हो जाने के बाद आपको स्पैम कॉल से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा.
इस आसान trick से Spam Calls को कहें Bye-Bye ❌ pic.twitter.com/TRAGpSvPwL
— DoT India (@DoT_India) December 21, 2024
ऐसे ऑन करें सेटिंग
इसके लिए आपको फोन के डायलर ऐप में जाना होगा. डायलर ऐप को आप फोन के आइकन पर क्लिक करके ओपन कर सकते हैं. यानी जहां से आप किसी के नंबर को डायल करते हैं उसको आपको ओपन करना होगा. इसके बाद आपको टॉप राइट में थ्री डॉट का ऑप्शन दिखाई देगा. आपको इस पर क्लिक करना है.
इसके बाद आपके सामने एक सेटिंग मेन्यू ओपन हो जाएगा. यहां पर आपको Caller ID & Spam के ऑप्शन को खोजना है. इस ऑप्शन को खोजने के बाद ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद आपको Filter Spam Calls के ऑप्शन को टॉगल को शुरू कर दें. इससे फोन आने वाले स्पैम कॉल को पहले ही फिल्टर कर लेता है और कॉल आपके मोबाइल पर आने के साथ रिजेक्ट हो जाएगा.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile