चुटकियों में चेक करें.. आपके नाम पर चल रहे कितने सिम कार्ड, किसी से फ्रॉड तो नहीं हो रहा?
Sanchar Saathi पोर्टल से मिनटों में चेक करें आपके नाम पर कितने SIM एक्टिव हैं।
फर्जी या अनजान मोबाइल कनेक्शन तुरंत पकड़ में आते हैं।
सरकार का ऑफिशियल पोर्टल, पूरी तरह सुरक्षित और फ्री है।
आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं रहा है। इसका इस्तेमाल अब बैंकिंग, UPI, सरकारी योजनाएं, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया आदि पर भी होने लगा है, हर एक अकाउंट अब आपके मोबाइल नंबर से हु जुड़ा है। ऐसे में अगर आपके नाम पर कोई अनजान या फर्जी मोबाइल कनेक्शन एक्टिव है, तो वह आपके लिए बड़ा जोखिम बन सकता है। इसी समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार ने Sanchar Saathi पोर्टल लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से देश का कोई भी नागरिक यह जान सकता है कि उसके नाम (आधार/KYC) पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते है कि आखिर आप कैसे मिनटों में संचार साथी पर जाकर यह जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड या मोबाइल नंबर चल रहे हैं। हालांकि, इसके पहले आइए जानते है कि संचार साथी क्या है?
Sanchar Saathi क्या है?
Sanchar Saathi, Department of Telecommunications (DoT) की एक सरकारी पहल है। इसका मकसद मोबाइल यूजर्स को पारदर्शिता और सुरक्षा देना है। यह पोर्टल आपको यह सुविधा देता है कि आप अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी मोबाइल कनेक्शंस की पूरी लिस्ट देख सकें।
संचार साथी के फायदे
आइए जानते है कि आखिर संचार साथी पोर्टल के आपके लिए क्या सबसे बड़े फायदे हैं और आप इन सभी फ़ायदों का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
संचार साथी पोर्टल पर न सिर्फ फर्जी SIM पकड़ में आती है, बल्कि आपकी डिजिटल पहचान भी सुरक्षित रहती है।
क्यों जरूरी है आपके नाम पर चल रहे मोबाइल कनेक्शन्स की डिटेल्स जानना?
बहुत से लोग यह मानकर चलते हैं कि उनके पास सिर्फ वही नंबर हैं जो वो खुद इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग हो सकती है। इसी कारण आपको इस बारे में जरूर सोचना चाहिए कि क्या आपके नाम पर कहीं किसी अन्य जगह पर कोई दूसरा या तीसरा या उससे ज्यादा नंबर तो नहीं चल रहे हैं। अभी तक के लिए इस बारे में जानकारी लेना लगभग लगभग असंभव था लेकिन अब संचार साथी पर इसकी जांच की जा सकती है। आइए जानते है कि आपको यह जानना क्यों जरूरी है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।
फर्जी SIM का इस्तेमाल अक्सर फ्रॉड कॉल्स, साइबर क्राइम, फर्जी बैंक ट्रांजैक्शन जैसे कामों में किया जाता है। अब ऐसे में अगर SIM आपके नाम पर हुई, तो कानूनी पचड़े में आप भी फंस सकते हैं। इसलिए समय-समय पर जांच करना बेहद जरूरी है।
Sanchar Saathi से जाँचे कितने नंबर आपके नाम पर?
Sanchar Saathi पोर्टल इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसमें सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं।
- सबसे पहले Sanchar Saathi की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अपने मोबाइल नंबर से साइन-अप या लॉग-इन करें और OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
- अब डैशबोर्ड पर जाकर 'Know Your Mobile Numbers' ऑप्शन का चुनाव करें।
- आधार या मांगी गई जानकारी दर्ज करें और OTP भी दर्ज करना जरूरी है।
- अब आपके नाम पर रजिस्टर्ड सभी मोबाइल कनेक्शंस की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आपको दिख जाएगी।
अगर इसमें कोई ऐसा नंबर दिखता है जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो उसे तुरंत रिपोर्ट किया जा सकता है।
अगर आपके नाम पर कोई अनजान नंबर निकले तो क्या करें?
DoT के नियमों के मुताबिक, एक आधार नंबर पर अधिकतम 9 SIM कार्ड (कुछ राज्यों में 6) ही लिए जा सकते हैं। अगर इससे ज्यादा कनेक्शन पाए जाते हैं या कोई नंबर आपका नहीं है, तो तुरंत एक्शन लेना जरूरी है।
आप Sanchar Saathi पोर्टल पर उस नंबर को 'Not My Number' के रूप में रिपोर्ट करें। साथ ही अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (Jio, Airtel, VI, BSNL) को भी इसकी जानकारी दें। अगर आपको पहचान चोरी या फ्रॉड का शक है, तो cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
Sanchar Saathi इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- हर कुछ महीनों में अपने नाम पर मोबाइल नंबर जरूर चेक करें।
- आधार नंबर बेवजह किसी के साथ शेयर न करें।
- परिवार के लिए लिए गए नंबरों पर भी नजर रखें।
- खोया हुआ SIM तुरंत ब्लॉक करवाएं।
- पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट रखें ताकि OTP में दिक्कत न आए।
कुछ रेगुलर समस्याएं और उनका समाधान
- अगर OTP नहीं आ रहा है, तो नेटवर्क चेक करें और कुछ देर बाद दोबारा ट्राई करें।
- अगर कोई नंबर लिस्ट में नहीं दिख रहा, तो KYC डिटेल्स ऑपरेटर से कन्फर्म कराएं।
- अगर ऑपरेटर एक्शन नहीं ले रहा, तो शिकायत को DoT तक एस्केलेट करें।