हनीकॉम्ब या वुड वूल पैड्स? खरीदने से पहले जान लें कौन सा कूलर देता है बेहतरीन ठंडक!

हनीकॉम्ब या वुड वूल पैड्स? खरीदने से पहले जान लें कौन सा कूलर देता है बेहतरीन ठंडक!

देश भर में हीटवेव से संबंधित अलर्ट्स जारी हो रहे हैं 44 से 45 डिग्री की भीषण गर्मी में मानो इंसान ही पिघल जाए. गर्मी के इस आतंक को देखते हुए अब हर घर में चल रहे AC का तापमान 16 डिग्री तक आ गया है लेकिन फिर भी गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. जिन घरों में कूलर लगा है उन घरों में तो ऐसा लग रहा है जैसे बाहर से गरम हवा लेने की जगह कूलर ही गरम हवा फेंक रहा हैं. ऐसे में अगर आपका भी कूलर अच्छे से काम नहीं कर रहा है तो आपके लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है कि कूलर से कितनी ठंडक मिल रही है वह उसमें लगे कूलिंग पैड्स पर भी निर्भ करता है और इसलिए यहां हनीकॉम्ब और वुड वूल पैड्स (घास) के बीच अंतर बताया गया है ताकि आप अपने कूलर में सही पैड्स लगाकर बिंदास कूलिंग का आनंद उठा पाएं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हनीकॉम्ब पैड्स में क्या खास बात है?

आपने कूलर की खरीदारी करते हुए या तो दुकान पर या फिर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर जरूर देखा होगा. कुछ सालों से इन कूलिंग पैड्स की लोकप्रियता बढ़ती जो रही है. जैसा इसके नाम से ही साबित है, यह पैड्स मधूमखी के छत्ते जैसे दिखते हैं और काफी मजबूत धातु से बना होता है. इसका हनीकॉम्ब डिज़ाइन इन्हें ज्यादा देर तक पानी को रोके रखने कि क्षमता होती है. इसके इस फीचर ये पैड्स ज्यादा देर तक ठंडक देते हैं और ज्यादातर अच्छी क्वालिटी के कूलर्स में हनीकॉम्ब पैड्स ही लगे मिलते हैं.

वुड वूल पैड्स कैसे होते हैं?

आम लोग वुड वूल पैड्स को घास वाले पैड्स भी कहते हैं. जैसा इसके नाम से ही साबित है यह पैड्स लकड़ी के रेशों से बने होते हैं. ये पैड्स काफी ज्यादा सस्ते होते हैं लेकिन इन्हें ज्यादा दिनों तक बिना साफ करे इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं क्योंकि इनमें धूल और गंदगी जल्दी भर जाती है. ये पैड्स सस्ते जरूर होते हैं लेकिन समय के साथ गंदे होने के कारण इनमें बदबू आने लगती है और इन्हें जल्दी-जल्दी बदलना पड़ता है.

कौन से पैड्स देते हैं बेहतर ठंडक?

सबसे बढ़िया और लगातार कूलिंग के लिए हनीकॉम्ब पैड्स सबसे अच्छी चॉइस हैं. ये पैड्स ज्यादा देर तक ठंडक देते हैं और ये पैड्स गरम और सूखे इलाकों में ठंडक करने के लिए बढ़िया हैं. इनकी एक ही कमी होती है की ये पैड्स थोड़े महंगे होते हैं. वहीं वुड वूल पैड्स की बात करें तो यह पैड्स कम देर इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया हैं, ये दाम में भी सस्ते हैं लेकिन अच्छी ठंडक के लिए हनीकॉम्ब पैड्स ही बेहतर चॉइस हैं.

कौन से पैड्स रहते हैं सबसे किफायती?

हनीकॉम्ब पैड्स ज्यादा देर तक बिंदास ठंडक देते हैं. अगर आप कूलर का इस्तेमाल ज्यादा देर तक करते हैं तो आपके लिए हनीकॉम्ब पैड्स ही सबसे अच्छी चॉइस हैं. लेकिन अगर आप कूलर का इसतेमाल कम करते हैं और आपको कम दाम के पैड्स चाहिए हैं तो आपके लिए वुड वूल पैड्स एक अच्छा विकल्प हैं, लेकिन क्योंकि वुड वूल पैड्स को ज्यादा जल्दी बदलना पड़ता है तो ये सस्ते होने के बावजूद भी महंगे ही पड़ जाते हैं. अगर आपको अपने कूलर की आयु लंबी करनी है तो आपको अच्छी क्वालिटी के पैड्स लेने चाहिए.

कूलर खरीदने से पहले यह ध्यान में रखना है जरूरी

कूलर खरीदते हूए अपनी जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए. अगर आपको ज्यादा देर तक कूलर चलाने की जरूरत पड़ती है तो आपको एक बड़े टैंक वाले हाई परफॉरमेंस कूलर को खरीदना चाहिए. लेकिन ऐसे कूलर्स महंगे आते हैं और इसलिए अगर आपका बजट कम है तो आप एक सस्ता और छोटे टैंक वाला कूलर को खरीदना चाहिए. इस कूलर में आपकी बिजली की खपत भी कम आएगी और इसकी देख भाल में ही आपका थोड़ा बहुत खर्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बिना बिजली के जितना चाहे चलाएं Air Cooler.. नोट कर लें ये वाला जुगाड़


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile