Holi Safety: फोन और गैजेट्स का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे होली के रंग और पानी, बस इन 7 बातों का रखें ध्यान
Holi Safety: 2025 की होली बस आने ही वाली है और आप जानते हैं कि इसका क्या मतलब है: वाइब्रेन्ट रंग, एक-दूसरे के साथ उन रंगों से खेलने का आनंद, और… आपके फोन और अन्य गैजेट्स के तकनीकी रूप से खराब होने का खतरा। इस होली अपने फोन को रंगों की लड़ाई का शिकार न बनने दें। इसके लिए हम आपको कुछ प्रो टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स को सुरक्षित रख सकते हैं।
Surveyहोली के दिन फोन का इस्तेमाल
भले ही यह मुश्किल लगे, लेकिन जश्न के दौरान गैजेट का इस्तेमाल कम से कम करें। अगर फिर भी आपको अपना फोन चेक करना ही है, तो कुछ समय के लिए जश्न में खलल डालकर पार्टी से दूर हो जाएं। अपने बैग में सिलिका जेल का एक पैकेट जरूर रखें, क्योंकि यह किसी भी छिपी हुई नमी को सोख लेगा जो आपके गैजेट को प्रभावित कर सकती है।
ज़िपलॉक बैग
अपने फोन को इतने प्यार से रखें कि अगर वह खराब हो गया तो आपकी दुनिया उलट जाएगी। इसलिए उसे एक ज़िप वाले बैग में रखें। ये छोटे-छोटे बचाव आसानी से उपलब्ध होते हैं और ये आपके फोन, स्मार्टवॉच आदि को रंगों से सुरक्षित रखेंगे।
यह भी पढ़ें: 5500mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाले विवो वी40ई पर चकाचक डिस्काउंट, सुनहरी डील में ले जाएं घर
फोन के खुले एरिया सील कर दें
पानी और रंग आसानी से छोटी-छोटी खुली जगहों से फोन के अंदर चले जाते हैं और उसे खराब कर देते हैं। इससे चतुराई से निपटने के लिए चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल्स को स्कॉच टेप से ढक दें। इसे अपने फोन के कमजोर हिस्सों के लिए इनकॉग्निटो मोड की तरह समझें।
फोन पानी में गिरने पर क्या करें?
अगर आपका फोन पानी में गिर जाता है तो उसे फौरन बंद कर दें। जब तक कि वह पूरी तरह से सुख न जाए तब तक उसे प्लग में न लगाएं। हेयर ड्रायर से तो उसे बिल्कुल भी न सुखाएं, क्योंकि उसकी गर्म हवा फोन के नाजुक अंदरूनी हिस्सों को पुरी तरह डैमेज कर सकती है। यहां तक कि फोन को सुखाने के लिए चावल में रखने वाली पुरानी ट्रिक से भी बचना चाहिए। फोन को खुद सूखने दें और उसके बाद थोड़ी देर इंतज़ार करें, फिर उसे स्विच ऑन करने की कोशिश करें। इसके अलावा आप उसे अगले दिन अधिकृत सर्विस सेंटर भी लेकर जा सकते हैं।
पावर बैंक का इस्तेमाल न करें
अगर आप पावर बैंक वॉटरप्रूफ (जो, ईमानदारी से कहें तो मुश्किल है) न हो, तो होली के दौरान अपने फोन को चार्ज करने से बचें। शायद आपका फोन पानी की लड़ाई से भी बच सकता है, लेकिन पावर बैंक एक पूरी तरह से अलग चीज है, वह खुद एक डिवाइस है।
यह भी पढ़ें: 50MP सेल्फ़ी कैमरा वाले Vivo V40 Pro पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने से पहले यहां से खरीद लें
तैयार रहें!
त्योहार से पहले अपने फ़ोटोज़, कॉन्टैक्ट और अन्य जरूरी डेटा का बैकअप ले लें क्योंकि अगर आपका फोन गीला या डैमेज हो जाता है तो यह एक लाइव सेवर की तरह काम करेगा।
पैटर्न लॉक का इस्तेमाल करें
होली के दौरान फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक को भूल जाएं, क्योंकि उस समय आपका चेहरा और हाथ और रंग से भरे होते हैं तो शायद ये फीचर्स आसानी से काम न करें। इसलिए अनलॉकिंग में किसी भी तरह दिक्कत से बचने के लिए पैटर्न या PIN लॉक (जो केवल एंड्रॉइड फोन्स में उपलब्ध होते हैं) लगाएं।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile