फ्री के चक्कर में यूज करते हैं सड़क पर चल रहा वाई-फ़ाई? अगली बार लॉगिन से पहले नोट कर लें सरकार की ये बात
हम सभी जानते है कि पब्लिक वाई-फ़ाई सभी के लिए आसानी से उपलब्ध है।
पब्लिक वाईफ़ाई को आप कई स्थानों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या आप जानते है कि आपको ऐसा करने से सुरक्षा के कई रिस्क हो सकते हैं। आपका डेटा चोरी हो सकता है और आपका फोन हैक भी हो सकता है?
इस समय पब्लिक वाईफ़ाई काफी प्रचलन में है, इसके अलावा आपको यह काफी जगह पर फ्री में इस्तेमाल करने के लिए मिल भी जाता है। पब्लिक वाई-फ़ाई का इस्तेमाल आप शॉपिंग मॉल, कैफे, एयरपोर्ट आदि के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप के साथ साथ अन्य कई जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपने कभी सोचा है कि क्या यह आपके लिए सुरक्षित है? हम सभी कभी कभी ही समय एक अच्छी इंटेन्शन के साथ पब्लिक वाईफ़ाई को एक्सेस करते हैं। हालांकि, ऐसा करके आप अपने लिए कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेते हैं, शायद आपको इसका अंदाजा भी नहीं है। आप ऐसा करके हैकर्स और साइबर ठगों को यह आजादी देते है कि वह आपके पर्सनल डेटा के अलावा आपके सेन्सिटिव डेटा को भी एक्सेस कर सकें। इसके अलावा आपको अपने बैंक से जुड़ी जानकारी, अपनी प्राइवेट वार्तालाप तक ही इन्हें एक्सेस दे देते हैं।
इसी को लेकर CERT-In यानि Computer Emergency Response Team of India) की ओर से आपको सुरक्षा और पब्लिक वाई-फ़ाई के इस्तेमाल को लेकर एक चेतावनी जारी की गई है। CERT-IN ने ‘जागरूकता दिवस’ पहल के तहत सभी लोगों को पब्लिक वाई फ़ाई के इस्तेमाल से जुड़े रिस्क आदि से अवगत करवाया है।
CERT-In ने कहा है कि हैकर्स और साइबर ठग आपके डेटा की चोरी किसी भी अनसिक्योर पब्लिक वाई-फ़ाई से आसानी से कर सकते हैं, इस डेटा को चुराने के बाद वह इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पब्लिक वाई-फ़ाई पर नॉर्मल वेब सर्फिंग के अलावा अगर आप इसके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते हैं या अपने ईमेल आदि को चेक करते हैं तो आप अपने पर्सनल डेटा की चोरी को आसान बना रहे हैं।
क्या कहती है CERT-IN की ओर से जारी अड्वाइज़री?
CERT-In की सलाह है कि पब्लिक Wi-Fi का उपयोग संवेदनशील लेन-देन जैसे ऑनलाइन पेमेंट या इंडिविसूअल जानकारी दर्ज करते समय न करें। हैकर्स आसानी से असुरक्षित पब्लिक Wi-Fi का उपयोग कर सकते हैं और असुरक्षित सिग्नल्स को पकड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि डेटा चोरी, वित्तीय हानि, और पहचान धोखाधड़ी आपके साथ आसानी से हो सकती है।
कैसे सुरक्षित रह सकते हैं आप?
- किसी भी संवेदनशील लेन-देन से बचें - जैसा कि ऊपर बताया गया है, पब्लिक Wi-Fi का उपयोग शॉपिंग, किसी भी कारण से बैंकिंग या इंडिविसूअल जानकारी भरने के लिए न करें।
- वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग करें - VPN आपके इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करके हैकर्स के लिए आपकी जानकारी तक पहुंच को सीमित कर देता है।
- ऑटो-फिल बंद करें – आपको इस बात को भी सुनिश्चित करना है कि आपके ब्राउज़र में ऑटो-फिल बंद हो, ताकि पासवर्ड या कोई भी अन्य जानकारी ऑटोमैटिक तौर पर अपने आप फिल न हो सके।
- स्ट्रॉंग पासवर्ड बनाएं - बेहतर सुरक्षा के लिए, यह सुनिश्चित करें कि आपके सभी अलग अलग का पासवर्ड बेहद ज्यादा स्ट्रॉंग होना चाहिए।
- लिंक और अटैचमेंट्स पर क्लिक करने से बचें - यह सुनिश्चित करें कि आप अनजाने सोर्स से अटैचमेंट्स किसी भी तौर पर ओपन न करें, इसके अलावा किसी भी ईमेल आदि या किसी अन्य जगह पर आए लिंक पर क्लिक न करें, यह फ़िशिंग अटैक हो सकता है।
- अपनी फाइल्स का बैकअप लें – आपको इस बात को भी सुनिश्चित करना है कि आप अपनी सभी फाइल्स का बैकअप लेकर रखें, अगर कोई साइबर अटैक इस स्थिति में होता है तो आपका डेटा आपके पास ही रहने वाला है। इस डेटा को आपको इस फिज़िकल ड्राइव में रखना चाहिए।
इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप पब्लिक Wi-Fi की सुविधा का आनंद लेते हुए अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। मैं तो आपसे कहूँगा कि आपको पब्लिक वाई-फ़ाई का इस्तेमाल अभी बंद देना चाहिए।