ये सरकारी OTT ऐप काट रहा बवाल! 65+ लाइव टीवी के साथ कई मूवी और वेब-सीरीज उपलब्ध, कीमत केवल ₹30 महीना

भारत में OTT (ओवर-द-टॉप) पर कंटेंट देखने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. कई लोग तो सिनेमाघरों में ना जाकर OTT पर ही फिल्में देख लेते हैं. भारत में OTT के सबसे बड़े प्लेयर्स के तौर पर NetFlix और Prime Video मौजूद हैं. लेकिन, अब इन सबको टक्कर देने के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म आ चुका है.
इस सरकारी OTT प्लेटफॉर्म का नाम 'WAVES' है. इसको नवंबर में लॉन्च किया गया था. इस प्लेटफॉर्म का मकसद क्लासिक कंटेंट और कंटेम्पररी प्रोग्रामिंग को लोगों के लिए उपलब्ध करवाना है. यह प्लेटफॉर्म एक रिच मिक्स ऑफर करता है. इससे नए डिजिटल ट्रेंड्स के साथ-साथ पुरानी यादों को भी ताजा किया जा सकता है.
सरकारी OTT प्लेटफॉर्म 'WAVES'पर आप पुरानी याद को ताजा करने के लिए रामायण , महाभारत, शक्तिमान जैसे शो भी देख सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म भारत के अतीत के साथ कल्चरल और इमोशनल कनेक्शन की तलाश करने वाले दर्शकों को काफी कंटेंट देने का दावा करता है. इसके अलावा इस पर आपको सामाचार, स्थानीय जानकारी और काफी कुछ मिलेंगे.
12 भाषाओं में मौजूद
आपको बता दें कि ‘WAVES’ 12 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली समेत दूसरी भाषाएं शामिल हैं. इसके अलावा यह इंफोटेनमेंट 10+ से ज्यादा जॉनर के साथ आता है. इस पर वीडियो ऑन डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल देखने को मिलते हैं.
कई वेब-सीरीज और मूवी मौजूद
WAVES पर वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए कई ऐप इंटिग्रेशन्स का भी सपोर्ट दिया गया है. इससे यूजर्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. इसके अलावा इसको कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी उपलब्ध करवाया गया है. इससे आप RJ रौनक, श्रद्धा शर्मा और दूसरे जैसे नेशनल क्रिएटर को देख सकते हैं.
इस सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप अयोध्या से प्रभु श्रीराम लल्ला आरती लाइव और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंथली मन की बात जैसे लाइव इवेंट को भी देख सकते हैं. इसके अलावा 'मंकी किंग: द हीरो इज बैक', नेशनल अवार्ड विनिंग फौजा, अरमान, विपुल शाह का थ्रिलर शो भेद भरम जैसे कई मूवी और वेब-सीरीज भी आप देख सकते हैं.
सब्सक्रिप्शन प्लान
Platinum Plan: इस प्लान के लिए आपको 999 रुपये प्रति साल खर्च करने होंगे. इसमें आपको Ultra HD स्ट्रीमिंग, सभी कंटेंट का एक्सेस और 4 डिवाइस तक पर स्ट्रीमिंग एक्सेस मिलेगा.
Diamond Plan: इस प्लान के लिए केवल 350 रुपये प्रति साल खर्च करने होंगे. इसमें आप HD में कंटेंट देख पाएंगे. इसके साथ लाइव टीवी, मूवी और रेडियो का एक्सेस मिलेगा. इसको एक साथ दो डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Gold Plan: इस प्लान के लिए केवल 30 रुपये प्रति महीने खर्च करने होंगे. इससे यूजर्स कंटेंट को SD में देख पाएंगे. इसके साथ लाइव टीवी और रेडियो का एक्सेस दिया जाएगा.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile