जल्द से जल्द अपडेट कर लें Google Chrome! ब्रॉउजर की ये कमज़ोरियाँ पूरे डिवाइस की Security को डाल रहीं खतरे में

जल्द से जल्द अपडेट कर लें Google Chrome! ब्रॉउजर की ये कमज़ोरियाँ पूरे डिवाइस की Security को डाल रहीं खतरे में
HIGHLIGHTS

CERT-In के मुताबिक, Chrome यूजर्स को सुरक्षा से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Google Chrome में ऐसी कई कमजोरियाँ हैं जिसके कारण एक अटैकर आपके कंप्यूटर का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है।

इसके अलावा CERT-In ने गूगल क्रोम के इन कमजोरियों से प्रभावित वर्जन्स को भी हाईलाइट किया है।

भारतीय सरकार की Computer Emergency Response Team ने हाल ही में गूगल क्रोम यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। CERT-In ने गूगल क्रोम के कुछ स्पेसिफिक वर्जन्स में कई सारी कमजोरियाँ बताई हैं और यूजर्स को संभावित सुरक्षा जोखिमों को लेकर अलर्ट किया है। 

CERT-In के मुताबिक, Chrome यूजर्स को सुरक्षा से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे उनकी सेंसिटिव जानकारी पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन जोखिमों में फिशिंग अटैक, डेटा का गलत इस्तेमाल और मैलवेयर इंफेक्शंस शामिल हैं। यूजर्स का इन सभी से सावधान रहना और खुद के बचाव के लिए बड़े कदम उठाना जरूरी है। 

Google Chrome

Google Chrome के इन क्षेत्रों में है बड़ा खतरा 

Google Chrome में ऐसी कई कमजोरियाँ हैं जिसके कारण एक अटैकर आपके कंप्यूटर का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है। ये कमजोरियाँ क्रोम के कई क्षेत्रों में जैसे प्रॉम्प्ट, वेब पेमेंट्स API, स्विफ्टशेडर, वल्कन, वीडियो और वेब RTC में मौजूद होती हैं। 

यह भी पढ़ें: 1 दिन के अंदर 1 लाख लोगों ने प्री-बुक किए Samsung के लेटेस्ट फोल्डेबल फोंस, इन ग्राहकों के लिए सेल से पहले ही शुरू हो रही डिलिवरी

सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि एक अटैकर आपको मैलिशियस वेबसाइट पर ले जाने के लिए फँसाकर क्रोम की इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। अगर आप एक मैलिशियस वेबसाइट पर चले जाते हैं तो अटैकर आपके कंप्यूटर का कंट्रोल पा सकता है और आपकी पर्सनल जानकारी को चुरा सकता है। 

CERT-In द्वारा Google Chrome की ये कमजोरियाँ बताई गई हैं:

  • CVE-2023-4068
  • CVE-2023-4069
  • CVE-2023-4070
  • CVE-2023-4071
  • CVE-2023-4072
  • CVE-2023-4073
  • OVE-2023-4074
  • CVE-2023-4075
  • CVE-2023-4076
  • CVE-2023-4077
  • CVE-2023-4078

इसके अलावा CERT-In ने गूगल क्रोम के इन कमजोरियों से प्रभावित वर्जन्स को भी हाईलाइट किया है। जो यूजर्स नीचे बताए गए वर्जन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें अपने सिस्टम को बचाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने की सलाह दी गई है। 

  • Google Chrome versions prior to 115.0.5790.170 for Linux and Mac
  • Google Chrome versions prior to 115.0.5790.170/.171 for Windows

Google Chrome

अपने डिवाइस को कैसे प्रोटेक्ट करें?

CERT-In ने यूजर्स को अपने सिस्टम्स को प्रोटेक्ट करने के लिए गूगल क्रोम को जल्द से जल्द लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है। गूगल ने इन कमजोरियों को ठीक करने के लिए पहले ही एक अपडेट रिलीज कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर में Malware का पता कैसे लगाएं, इसे हटाने के लिए कौन-से तरीके आएंगे काम? यहाँ जानें सबकुछ

Google Chrome को कैसे अपडेट करें?

  • गूगल क्रोम खोलें। 
  • विंडो के टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट्स पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद Help और फिर About Google Chrome को चुनें। 
  • अगर यहाँ अपडेट उपलब्ध होगा तो क्रोम खुद ही उसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर देगा। 
  • अपडेट इंस्टॉल होने के बाद क्रोम रीस्टार्ट होगा। 

सिस्टम को अपडेट करने के अलावा यहाँ कुछ अतिरिक्त सिक्योरिटी टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आपको अपने डिवाइसेज को संभावित ऑनलाइन जोखिमों से बचाने के लिए फॉलो करना चाहिए:

1. जिन वेबसाइट्स पर आप जाते हैं या जिन लिंक्स पर क्लिक करते हैं उनके बारे में हमेशा सावधान रहना चाहिए। अगर आप सुनिश्चित नहीं हैं कि कोई वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं, तो उससे दूर रहना ही सही है। 

2. अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए स्ट्रॉंग पासवर्ड्स बनाने और स्टोर करने के लिए एक स्ट्रॉंग पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें। 

3. अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए टु-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करें। 

Google Chrome

यह भी पढ़ें: Nokia 130 Music और Nokia 150 भारत में लॉन्च, 3000 से भी कम में धांसू डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और बहुत कुछ…

4. जो जानकारी आप ऑनलाइन और खासकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं उसे लेकर काफी सावधान रहें। 

5. अपने ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैचेज़ के साथ अप-टु-डेट रखें। 

6. अपने कंप्यूटर को मैलवेयर से बचाने के लिए फायरवॉल और ऐंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo