Google Bard vs Microsoft Copilot: कौन बनाता है बेहतर इमेज? खुद देख लें लाइव रिज़ल्ट
यहाँ हमने Google Bard और Microsoft Copilot द्वारा एक जैसे प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके जनरेट की गई इमेजेस की तुलना की है।
गूगल बार्ड ने इमेजेस जनरेट करने के लिए 15-17 सेकेंड लिए।
वहीं माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट को इमेजेस बनाने में लगभग 30 सेकेंड का समय लगा।
AI सबसे बड़ा तकनीकी ट्रेंड है जिसे हम वर्तमान में देख रहे हैं। सभी बड़ी तकनीकी कम्पनियाँ इसके लिए रेस लगा रही हैं। लगातार विकसित हो रहे इस AI के जमाने में AI-जनरेटेड इमेजेस काफी पॉप्युलर हो गई हैं। गूगल ने हाल ही में घोषणा की है कि AI चैटबॉट Bard अब आपके लिए इमेजेस जनरेट कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि Google Bard के जरिए इमेजेस बनाने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे।
इसी तरह Microsoft Copilot भी टेक्स्ट से फ्री इमेज जनरेट करता है जो इसे AI की रेस में एक प्रतिस्पर्धी बनाता है। इस आर्टिकल में हमने गूगल बार्ड और माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट दोनों द्वारा एक जैसे प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके जनरेट की गई इमेजेस की तुलना की है ताकि यह पता चल सके कौन बेहतर पिक्चर्स बनाता है। यह ध्यान देने वाली बात है कि जहाँ गूगल बार्ड ने इमेजेस जनरेट करने के लिए 15-17 सेकेंड लिए, वहीं माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट को लगभग 30 सेकेंड का समय लगा।
Google Bard vs Microsoft Copilot
Simple Prompt
सबसे पहले बेसिक से शुरुआत करते हुए हमने (Create an image of a geek reading a magazine named “Digit”) इस प्रॉम्प्ट के लिए इमेजेस जनरेट करने की कोशिश की।
गूगल बार्ड
बाईं ओर की इमेजेस गूगल बार्ड का इस्तेमाल करके जनरेट की गई हैं। यह इमेज हमें काफी पसंद आई क्योंकि यह बिल्कुल वास्तविक लग रही है। आप मैगज़ीन पर "Digit" लिखा हुआ साफ देख सकते हैं और इसकी स्पेलिंग भी बिल्कुल सही है।
माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट
माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट द्वारा जनरेट की गई दाईं ओर की इमेज देखने में एनिमेटेड लग रही है। हालांकि, हम यह कह सकते हैं कि यह क्रिएटिव है और कॉपीलॉट ने इमेज में चीजें जोड़ने के लिए पहल की है। इसमें आप पीछे की दीवार पर Digit का फ्रेम लटका हुआ भी देख सकते हैं।
Mid-level Prompt
मिड-लेवल में हमने (Create an image of a geek reading a magazine named “Digit” and surrounded by gadgets) इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके इमेजेस जनरेट कीं।
गूगल बार्ड
हमें यह कहना ही पड़ेगा कि इस लेवल पर गूगल बार्ड द्वारा जनरेट की गई इमेजेस ने हमें उतना प्रभावित नहीं किया। यह मैगज़ीन देखने में एक अखबार की तरह लग रही है और "Digit" की स्पेलिंग भी गलत दी गई है।
माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट
दूसरी ओर माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट ने ठीक वही जनरेट किया जो हम चाहते थे। Digit मैगज़ीन जैसी दिखने में लग रही है यह हमें बेहद पसंद आया। यहाँ तक कि कॉपीलॉट ने एक रोबोट भी शामिल किया है जो इस इमेज को और भी प्रभावशाली बनाता है।
Complex Prompt
आइए अब देखते हैं कॉम्प्लेक्स प्रॉम्प्ट का नतीजा देखते हैं। यहाँ हमने (Create an image of a geek reading a magazine named “Digit”, surrounded by gadgets, and testing an AI robot) इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किया है।
गूगल बार्ड
गूगल बार्ड एक बार फिर सही तरह से "Digit" की स्पेलिंग लिखने में नाकाम रहा। एकमात्र चीज जो हमें इस इमेज में पसंद आई वह यह है कि गीक कैसा दिख रहा है और कमरा कितना वास्तविक लग रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट
माइक्रोसॉफ्ट कॉपीलॉट द्वारा बनाई गई इमेज की बात करें तो यह बढ़िया लग रही है। इसमें सबकुछ परफेक्ट लग रहा है। आप साफ देख सकते हैं कि गीक "Digit" नाम की मैगज़ीन पढ़ रहा है। यह ध्यान देना जरूरी है कि हालांकि, यह इमेज क्रिएटिव और एनिमेटेड लग रही है, लेकिन यह वास्तविक नहीं लग रही।