Gold Silver Prices Today (27 अप्रैल 2026): सोमवार को धड़ाम हुई सोने की कीमत, चांदी भी कमज़ोर, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Prices Today (27 अप्रैल 2026): सोमवार को धड़ाम हुई सोने की कीमत, चांदी भी कमज़ोर, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Prices Today: 27 अप्रैल 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है। बाजार खुलने तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स के साथ) दर्ज किया गया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज का सोने का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,708.17 डॉलर प्रति औंस रही। इसके अलावा, गुडरिटर्न्स के अनुसार सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक इसकी कीमत 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,567 रुपये92,536 रुपये1,15,670 रुपये11,56,700 रुपये
22 कैरेट14,134 रुपये1,13,072 रुपये1,41,340 रुपये14,13,400 रुपये
24 कैरेट15,418 रुपये1,23,344 रुपये1,54,180 रुपये15,41,800 रुपये

यह ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

शुक्रवार का सोने का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें, तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता के दबाव में सोना 200 रुपये सस्ता होकर 99.9% शुद्धता के साथ 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स के साथ) पर आ गया, जबकि इससे एक दिन पहले यह 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी के साथ स्पॉट गोल्ड 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Gold Rate Today

आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी इसी तरह उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी का रेट 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स के साथ) है, जबकि MCX पर इसका वायदा भाव 2,44,321 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 75.96 डॉलर प्रति औंस है। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जबकि IBJA के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक इसका भाव 2,43,825 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

ग्रामचांदी का भाव
1259.90 रुपये
82,079.20 रुपये
102,599 रुपये
10025,990 रुपये
10002,59,900 रुपये

इस साल 29 जनवरी को चांदी ने वायदा बाजार में 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

शुक्रवार का चांदी का भाव

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती और वैश्विक अस्थिरता के चलते चांदी में 3,000 रुपये की गिरावट आई और इसका भाव घटकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स के साथ) हो गया, जो इससे पहले 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसके उलट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.96 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: 5 रुपये का ये आइटम कर देगा ‘गर्मी की छुट्टी’ कूलर हो जाए पोर्टेबल Mini AC

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo