Free में मिल रही Pushpa 2 की टिकट, इस कंपनी ने निकाला बंपर ऑफर, फटाफट कर लें बुक!

Allu Arjun की आने वाली फिल्म “Pushpa 2” का इंतजार लोगों को बेसब्री से हैं. फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म की टिकट की व्यवस्था का जुगाड़ अभी से लोग कर रहे हैं. इसको देखते हुए पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनी Blinkit ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है.

Blinkit ने कहा है जो लोग उसके ऐप के जरिए ग्रोसरी की शॉपिंग करेंगे उन्हें फ्री में Pushpa 2 मूवी की टिकट दी जाएगी. यानी आप अपने लिए घर किराने का सामान Blinkit से मंगवाते हैं तो आपको फ्री में Pushpa 2 की टिकट मिलेगी. हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्त कंपनी ने रखे हैं.

नियम और शर्त पर बात करने से पहले आपको बता दें कि यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी. पहली फिल्म सुपरहिट रही थी. इस वजह से लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है. 5 दिसंबर को इसे ग्लोबली रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू भी हो गई है. हालांकि, भारत में अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है.

999 रुपये का लेना होगा सामान

अब Blinkit के जरिए आप पुष्पा 2 का एक पास फ्री में ले सकते हैं. Blinkit उन लोगों को यह पास दे रहा है जो उसके ऐप से 999 रुपये से ज्यादा की ग्रोसरी की शॉपिंग करेंगे. वे लोग को “Pushpa 2” टिकट वाउचर हासिल करने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं. यह ऑफर 29 नवंबर तक ही वैलिड है. यानी आपको इस टाइम पीरियड से पहले ही ग्रोसरी की शॉपिंग करनी है.

यह भी पढ़ें: कार-बस में नहीं चकराएगा सर..ना ही आएगी उल्टी, बस फोन में ऑन कर दें ये सेटिंग, मोशन सिकनेस बाय-बाय!

29 दिसंबर तक है मौका

इस टिकट के पास के लिए एलिजिबल होने के लिए आपके पास 29 नवंबर तक का मौका है. अगर आप पुष्पा के फैन हैं और इसकी अगली मूवी थिएटर में आनंद लेना चाहते हैं तो आप इस Blinkit के ऑफर का फायदा ले सकते हैं. इससे आप फ्री में पुष्पा 2 मूवी देख सकते हैं.

मूवी का पास हासिल कर लेने के बाद Zomato के टिकट बुकिंग ऐप District पर जाकर आप इसे क्लेम कर सकते हैं. आपको बता दें कि Zomato ने कुछ टाइम पहले District ऐप लॉन्च किया था. इस ऐप से यूजर्स मूवी, डाइनिंग, स्पोर्ट्स, लाइव परफॉर्मेंस जैसे शो के टिकट बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ऐसे WhatsApp पर हो रहा बड़ा खेल! चुटकियों में हैक कर रहे स्कैमर्स, पुलिस ने दी चेतावनी, न करें ये गलती

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :